पूर्व मध्य रेल के समय-पालन में उल्लेखनीय वृद्धि चालू वित्त वर्ष के अगस्त माह तक 75 मिलियन टन से अधिक की हुई माल ढुलाई


हाजीपुर-08.09.2022। पूर्व मध्य रेल द्वारा ट्रेनों के समयबद्ध परिचालन की दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। इसी दिशा में कार्य करते हुए ट्रैकों का नवीनीकरण, ट्रेनों की गतिसीमा में वृद्धि, पुल-पुलियों का बेहतर रख-रखाव जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए। इसके परिणामस्वरूप ट्रेनों के समय-पालन में काफी सुधार हुआ है।

अगस्त, 2022 के आंकड़ों को देखा जाए तो पूर्व मध्य रेल में ट्रेनों के समय पालन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी और यह 91.34 प्रतिशत रहा। जबकि वित्त वर्ष के प्रारंभ में अर्थात अप्रैल, 2022 में समय पालन 86.52 प्रतिशत था।

इस दौरान माल लदान में भी पूर्व मध्य रेल द्वारा उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। चालू वित्त वर्ष के प्रथम पांच माह अर्थात अप्रैल से अगस्त, 2022 तक कुल 75.51 मिलियन टन माल की ढुलाई की गयी। यह ढुलाई पिछले वित्तीय वर्ष के समान अवधि (अप्रैल से अगस्त, 2021) में की गयी माल ढुलाई 65.3 मिलियन टन की तुलना में 15.63 प्रतिषत ज्यादा है।

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 





Post a Comment

0 Comments