बलिया : उत्तर प्रदेश भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित पर्यावरण विचार गोष्ठी संपन्न


बलिया। अमृता देवी बलिदान दिवस पर पर्यावरण के संदर्भ में भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश ने पर्यावरण विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता सहदेव चौबे जिलाध्यक्ष, संचालन अनिल कुमार शुक्ला सह मंत्री ने किया। 

कार्यक्रम में  विविध संगठन के लोगों ने भाग लिया संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अमृता देवी ने मारवाड़ की खिचड़ी में 1730 वृक्ष को काटने पर मारवाड़ के राजा राणा अभय सिंह का विरोध किया। और सैनिकों ने अमृता देवी  बिश्नोई एवं तीन लड़कियों का वृक्ष की रक्षा करते हुए उनका वध कर दिया। इस घटना में 363 लोगों का बलिदान हुआ था। इस दिवस को भारतीय मजदूर संघ ने पर्यावरण दिवस के रूप में मनाता है। 

इस कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव, अंजना तिवारी, मीना  उपाध्याय, रंभा, हरि शंकर वर्मा, जय प्रकाश सिंह जी(जेपी), जितेंद्र कुमार वर्मा, राजू सिंह, अंजनी कुमार वर्मा, राम कुमार पंडित, रंजन तिवारी, सिकू, मनोज बिंद, कृपासिंधु, नंदलाल सिंह, राजेश कुमार, प्रेम किशोर, मनोज राय, रंभा श्रीवास्तव, शाश्वत उपाध्याय, शिव कुमार चौबे, राम अवध यादव, परमेश्वर राम, व दर्जनों लोग मौजूद रहे। 



Post a Comment

0 Comments