लखनऊ मण्डल : निम्न 07 गाड़ियों के वातानुकूलित कोचों में लिनेन आपूर्ति आज से बहाल


लखनऊ, 28 अगस्त, 2022। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा यात्रियों की रेल यात्रा के दौरान सुविधा हेतु निम्न 07 गाड़ियों के वातानुकूलित कोचों में लिनेन आपूर्ति बहाल की जा रही है। आज दिनांक 28 अगस्त, 2022 से गोरखपुर जंक्शन स्टेशन से चलने वाली गाड़ी सं0 22537/22538  कुशीनगर एक्सप्रेस,

15018/15017 काशी एक्सप्रेस एवं 15065/15066 पनवेल एक्सप्रेस तथा दिनांक 29 अगस्त 2022 से गाड़ी संख्या 15027/15028 मौर्य एक्सप्रेस में लिनेन आपूर्ति प्रारंभ हो जाएगी।  

निम्न ट्रेनों में अपने अगले "शेड्यूल रन डेट" से गोरखपुर जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 15005/15006  देहरादून एक्सप्रेस तथा लखनऊ जं0 स्टेशन से चलने वाली गाड़ी सं0 12535/36 लखनऊ जंक्शन-रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस  एवं 12593/94 लखनऊ जंक्शन-भोपाल लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस में लिनेन आपूर्ति की बहाली का कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। 

इस सुविधा के साथ अब पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की समस्त ट्रेनों के वातानुकूलित कोचों में  लिनेन आपूर्ति की बहाली का कार्य पूर्ण जायेगा।

ज्ञातव्य है कि दो वर्ष पूर्व यात्रियों को कोविड-19 के संक्रमण के कारण गाड़ियों के वातानुकूलित कोचों में लिनेन आपूर्ति कार्य बंद कर दिया गया था, जिसे रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है।

                       जन संपर्क अधिकारी                                                     पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ। 



Comments