लखनऊ : सहयोग विकास समिति द्वारा तिंरगा यात्रा का आयोजन

 


लखनऊ। आज सहयोग विकास समिति द्वारा बेबी मोरल पब्लिक स्कूल के सहयोग से इंदिरा नगर के सी- ब्लॉक, टीकापुरवा से आजादी के 75वी वर्षगांठ पर तिंरगा पद यात्रा का आयोजन किया, इसमें प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार, राजेश लोधी प्रबंधक बेबी मोरल पब्लिक स्कूल ने संरक्षक के.सी. त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्षा माजिला मोहिनी धपोला महिला प्रकोष्ठ, प्रदेश महासचिव सीमा तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, प्रदेश संयोजक शरद मेहरोत्रा, मो0 शमशुद्दीन शारिक लखनऊ महानगर अध्यक्ष, विकास सिंह बोरा उपाध्यक्ष लखनऊ महानगर, नगर सचिव सचिन मिश्रा, संयुक्त सचिव अनिल राज यादव, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डेय, कनक गिहार, राजेश कपूर, मुकेश कपूर आदि के साथ स्कूल के बच्चों और महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली, इस अवसर राष्ट्र गान के साथ बच्चों को राष्ट्र के प्रति समर्पित होने के लिए जागरूक किया गया।



Comments