बलिया। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, रामानुज यादव ने बताया है कि महानिदेशक, प्रान्तीय रक्षक दल/विकास दल एवं युवा कल्याण, उ०प्र०, लखनऊ के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में सांस्कृतिक विधाओं में जनपद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम/प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 05 अगस्त 2022 दिन शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ महावीरघाट, बलिया के हाल में दिन के 10.00 बजे से किया गया है।
उक्त कार्यक्रम में लोकनृत्य (फोक डांस), लोकगीत (फोक सांग), एकांकी (वन- एक्ट-प्ले), क्लासिकलवोकल (हिन्दूस्तानी), सितार वादन, बाँसुरी वादन, भरतनाट्यम नृत्य, कत्थक नृत्य, तबला वादन, वीणा वादन, मृदंगम वादन, हारमोनियम लाइट, गिटार वादन, एक्सटेम्पोर (एलोक्यूशन), कर्नाटक वोकल, मणिपुरी नृत्य, ओडिसी नृत्य व कुचिपुड़ी नृत्य के साथ ही साथ स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय परम्परागत युवा उत्सव कार्यक्रमों का अयोजन होना निश्चित हैं। उक्त कार्यक्रम में जिनकी आयु 22 जनवरी 2023 को 15 वर्ष 29 वर्ष हो वही प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकतें हैं।
0 Comments