वाराणसी मंडल : सम्पूर्ण भारतीय रेल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने घरों पर फहरायेंगे तिरंगा


वाराणसी 11 अगस्त, 2022; स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनायें जा रहे आजादी का महोत्सव को यादगार बनाने के लिये शहीदों के बलिदान के सम्मान में पूरे देश में हर घर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जा रहा है। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सम्पूर्ण भारतीय रेल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने घरों पर तिरंगा फहरायेंगे। इसी परिप्रेक्ष्य में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर स्वतंत्रता सप्ताह के पहले दिन आज 11 अगस्त, 2022 को मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने अपने कार्यालय में कर्मचारियों को तिरंगा झण्डा वितरित कर अभियान का शुभारम्भ किया। तदुपरान्त अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री ज्ञानेश त्रिपाठी,अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री एस पी एस यादव,अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन) श्री राहुल श्रीवास्तव एवं शाखाधिकारियों ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण आरम्भ किया गया।

ज्ञातव्य हो की पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल  पर 11 से 17 अगस्त2022 तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जायेगा। रेल प्रशासन द्वारा हर घर झण्डा योजना में रेल कर्मियोंउनके परिजनों एवं आम जन की सहभागिता होगी। विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर उद्घोषणा के माध्यम से हर घर झण्डा कार्यक्रम से आम जन को अवगत कराया जा रहा है।-रेल प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर डिजिटल स्क्रीन एवं पोस्टर के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कर्मचारी कल्याण निधि से मुख्यालयरेलवे सुरक्षा बलमंडलोकारखानोंचिकित्सालयोंनिर्माण संगठन सहित अन्य यूनिटों को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया जायेगा। पूर्वोत्तर रेलवे पर अराजपत्रित कर्मचारियों में लगभग 11358 राष्ट्रीय ध्वज वितरित किये जाने का प्रबन्ध किया गया है।

 

 *अशोक कुमार*

जनसंपर्क अधिकारीवाराणसी। 




Post a Comment

0 Comments