दानापुर मंडल : वजीरगंज और तिलैया स्टेशन पर एनआई कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव


हाजीपुर। 29.08.2022। दानापुर मंडल के वजीरगंज और तिलैया स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर कुछ मेल/एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार अस्थायी बदलाव किया गया है :-

परिचालन रद्द की गई ट्रेनें :

1. 03616 गया-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 31.08.2022 से 02.09.2022 तक रद्द रहेगा।

2. 03615 जमालपुर-गया पैसेंजर स्पेषल का परिचालन 01.09.2022 से 03.09.2022 तक रद्द रहेगा।

3. 03626 गया-बख्तियारपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 31.08.2022 से 02.09.2022 तक रद्द रहेगा।

4. 03625 बख्तियारपुर-गया पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 31.08.2022 से 02.09.2022 तक रद्द रहेगा।

5. 05510 जमालपुर-सहरसा पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 31.08.2022 से 02.09.2022 तक रद्द रहेगा।

6. 05509 सहरसा-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 01.09.2022 से 03.09.2022 तक रद्द रहेगा।

नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें :

1. 03616 गया-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल 30.08.2022 को मानपुर और करजरा के मध्य 25 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

2. 03355 किऊल-गया पैसेंजर स्पेशल 31.08.2022 को किऊल और नवादा के मध्य 95 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

3. 03385 झाझा-गया पैसेंजर स्पेशल 31.08.2022 को किऊल और नवादा के मध्य 60 मिनट नियंत्रित की जाएगी।

आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें :

1. 03630 दानापुर-तिलैया पैसेंजर का आंशिक समापन 31.08.2022 से  02.09.2022 तक राजगीर में किया जाएगा। 

2. 03629 तिलैया-दानापुर पैसेंजर का आंशिक प्रारंभ 31.08.2022 से 02.09.2022 तक राजगीर से किया जाएगा।

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 




Post a Comment

0 Comments