उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में सबसे गरीब कल्याण जन सभा को किया सम्बोधित










1749 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड व सामुदायिक निवेश निधि के रूप में रु 8 करोड 61 लाख की धनराशि की वितरित।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवासों की वितरित की चाभी।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को किया लाभान्वित।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या के विकास खण्ड मसौधा के ग्राम पंचायत सरियावां में अमृत सरोवर का किया शुभारंभ फावड़ा चलाकर व भूमि पूजन कर तथा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया। उन्होंने महिला श्रमिकों व रोजगार सेवक  से वार्ता की। महिला मेट से भी कार्यो के बारे में जानकारी ली। वरिष्ठ अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश दिए। कहा कि यह सरोवर स्वतंत्रता सेनानी स्व 0श्रीमती सेवादेवी अमृत सरोवर के रूप में जाना जायेगा। मनरेगा से बनाये जा रहे इस अमृत सरोवर की लागत  रू 38लाख  आंकलित की गयी है।और इससे 11957 मानव दिवस सृजित होंगे।यह अमृत सरोवर 3.212 एकड़ में बनाया जायेगा।

इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

श्री मौर्य ने कहा कि अमृत सरोवर इस तरह से विकसित किया जाए कि यह तीर्थ स्थल बन जाए कहा कि  बीसी सखियों द्वारा प्रदेश में करोड़ों का लेनदेन किया जा रहा है। अमृत सरोवरो से पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन के साथ साथ श्रमिकों को  रोजगार भी मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज सर्किट हाउस अयोध्या में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में ग्राम विकास ग्राम विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरे प्रदेश में प्रति ग्राम पंचायत में 2-2 अमृत सरोवरो का निर्माण किया जायेगा।

जहां पर माफिया या प्रभावशाली लोगों ने कब्जा किया है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उन्हें खाली कराकर वहां पर अमृत सरोवरो का निर्माण कराया जाए। राम जन्म भूमि होने से यहां पर देश-विदेश से लोग आते हैं। यहां पर कुछ अमृत सरोवर बहुत ही अच्छे मॉडल के रूप से विकसित किये जांय। इस योजना के दूरगामी परिणाम हासिल हो इसलिए इसे पूरी रुचि के साथ संपादित करें। उन्होंने विलुप्तता की कगार पर पहुंच रही नदियों के जीर्णोद्धार की जानकारी हासिल करते हुए कहा जो नदियां विलुप्तता की कगार पर हैं। उनके पुनरुद्धार की कार्यवाही की जाय। उन्होंने यह भी कहा गांव में बारात घर, और अन्तेष्टि स्थल बनाने के लिए भूमि का चयन किया जाय और इसमें जनप्रतिनिधियों की भी राय ली जाए। कहा कि अमृत सरोवरों के चिन्हाकन में भी जनप्रतिनिधियों के सुझाव जरुर लिये जांय। कहा कि मनरेगा में 90 दिन कार्य कर चुके श्रमिकों का पंजीयन श्रम विभाग के पोर्टल पर अभियान चलाकर किया जाए।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुते कहा कि जो समूह निष्क्रिय हो गये है उनके कारणों का निराकरण करते हुते उन्हें सक्रिय किया जाय और नये समूह तत्परता के साथ बनाएं जांय। बी सी सखियों के कार्यों की जानकारी हासिल करते हुये बी सी सखियों को और प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। महिला मेटों के चयन में तेजी लायी जाए। सामुदायिक शौचालयों में लगे स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के भुगतान में विलम्ब न किया जाए।

खाद्य प्रसंस्करण विभाग के कार्यों की समीक्षा में कहा कि फूड प्रोसेसिंग के बारे में दिए जा रहे प्रशिक्षण के बारे में प्रचार प्रसार कराया जाए और जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी दी जाय। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यों की समीक्षा में कहा कि सभी निर्माण कार्य पूरी गंभीरता व संवेदनशीलता साथ संचालित किए जाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि अवर अभियन्ता आर ई डी, व तकनीकी सहायकों के कार्यों पर विशेष नजर रखी जाए। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन की भी गहन समीक्षा की और सम्बंधित अधिकारियों को व्यापक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में सांसद श्री लल्लू सिंह, विधायक श्री रामचन्द्र यादव, विधायक श्री अमित सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री अनीता यादव सहित अन्य अधिकारी व भारी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

लखनऊ: 10 जून 2022। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में गरीब कल्याण जन सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने 1749 स्वयं सहायता समूहो को रिवाल्विंग फंड व सामुदायिक निवेश निधि के रूप मे रु 8 करोड 61 लाख की धनराशि वितरित की। श्री मौर्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवासों की चाभी वितरित की और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को भी लाभान्वित लाभान्वित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं को सरकार द्वारा जन जन तक पहुंचाया जा रहा है।कहा कि उत्तर प्रदेश में 43लाख गरीब परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं। महिला सशक्तिकरण की मा0 प्रधानमंत्री जी की प्रतिबद्धताओ की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री की ब्रान्डिग कर देश व विदेशों तक बेचा जायेगा और इसकी शुरुआत भी कर दी गयी है। उन्होंने आयुष्मान भारत, सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना, जल जीवन मिशन जैसी लाभार्थीपरक व अति महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि सरकार जनता के जीवन में परिवर्तन लाने व समाज के नीचे पायदान पर खड़े लोगों के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिक उत्थान के लिए पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।

बी एल यादव

सूचना अधिकारी। 




Post a Comment

0 Comments