श्री अशोक कुमार मिश्र ने आज पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक का पदभार सम्भाला

 


गोरखपुर, 10 जून, 2022: श्री अशोक कुमार मिश्र ने पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक का पदभार 10 जून, 2022 को ग्रहण कर लिया है। इसके पहले आप पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे।

श्री अशोक कुमार मिश्र ने 1983 के स्पेशल क्लास अप्रेंटिस के माध्यम से भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा में प्रवेश किया। आपकी प्रथम नियुक्ति सहायक कारखाना प्रबन्धक (रिपेयर) दाहोद/पश्चिम रेलवे के पद पर हुई। आपने पश्चिम रेलवे, आर.डी.एस.ओ., उत्तर रेलवे पर विभिन्न उत्तरदायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। इसके पश्चात् श्री मिश्र ने उत्तर मध्य रेलवे पर मुख्य चल स्टाक इंजीनियर, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज, मुख्य मोटिव पावर इंजीनियर/डीजल एवं मण्डल रेल प्रबन्धक/झांसी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कुशलतापूर्वक कार्य किया। आपने इन्स्टीट्यूट आफ मेकेनिकल इंजीनियर्स, यू.के. से ए.एम.आई. (यांत्रिक) ई. की डिग्री तथा इन्स्टीट्यूट आफ इंजीनियर्स, कोलकाता से ए.एम.आई.ई. (यांत्रिक), इंजीनियरिंग काउन्सिल, यू.के. से प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, इन्स्टीट्यूट आफ इंजीनियर्स, कोलकाता से ए.एम.आई.ई. (मेट) तथा इग्नू से एम.बी.ए. की उपाधि प्राप्त की। 

आपको उत्तर मध्य रेलवे में अपर मंडल रेल प्रबन्धक, प्रयागराज के पद पर कार्य करते हुये रेलमंत्री राजभाषा अवार्ड प्राप्त हुआ। मंडल रेल प्रबन्धक/झांसी के पद पर रहते हुये आपने झांसी में चैथी लाइन का सर्वे आरम्भ कराया तथा झांसी स्टेशन डेवलपमेंट सहित कई सराहनीय कार्य किये। 

आपको रेल प्रबन्धन एवं प्रशासन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा आप अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं। 


 (पंकज कुमार सिंह)

  मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।




Comments