भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए सारे रास्ते खोल दिए हैं : पुनीत शाही


देवरिया। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पुनीत शाही ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार ने विकास कार्यों का पिटारा खोल दिया है। 2022 का चुनावी जनादेश भारतीय जनता पार्टी के लिए एक नया संदेश देने का कार्य किया है। हम सभी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज शिक्षा स्वास्थ्य ग्रामीण विकास आवास विद्युत व्यवस्था  पेयजल किसानों के सम्मान निधि के लिए अपना सहयोग जनहित में दे रहे है। हमें गर्व होना चाहिए कि योगी जी की बुलडोजर माफियाओं और गुंडों पर भारी पड़ रहा है। आज प्रदेश के अंदर गुंडाराज समाप्त हो चुका है। तथा महिलाएं हमारे विकास कार्यों से अत्यंत प्रसन्न दिख रही है क्योंकि उन्हें सबसे पहले अपनी सुरक्षा का हक चाहिए उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में मिल रहा है। 

आज देश के अंदर हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने राष्ट्रहित में सबको साथ लेकर चलने तथा जाति भावना से ऊपर उठकर विकास कार्य मे सहयोग दे रहे है जो हमारे प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने मैं पूरा सहयोग मिल रहा है। हमें योगी जी पर पूरा गर्व है जो उनके द्वारा विकास कार्यों का पिटारा खोलकर प्रदेश के विकास को एक नया आयाम देने का काम किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन के माध्यम से 2024 के लोकसभा चुनाव के तैयारी में अभी से जुट गए हैं क्योंकि 2024 को फतह करना देश हित में आवश्यक है। 



Comments