निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह बने शहर कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक
बलिया। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देश पर व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कार्यालय पुलिस अधीक्षक, बलिया द्वारा जारी आदेश (संख्या एसटी-25/2026, दिनांक 02 मई 2026) के तहत 11 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक श्री क्षितिज त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली से अपराध शाखा भेजा गया है। निरीक्षक श्री प्रवीण कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक बांसडीह से स्थानांतरित कर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक श्री राकेश कुमार सिंह को न्यायालय सुरक्षा से हटाकर बांसडीह का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक श्री हरिशंकर सिंह को मॉनिटरिंग सेल/रिट सेल से प्रभारी निरीक्षक नरहीं बनाया गया है, जबकि निरीक्षक श्री विपिन सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी डीसीआरबी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक स्तर पर, श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष नरहीं से स्थानांतरित कर दोकटी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। श्री प्रशांत चौधरी को दोकटी से सहतवार तथा श्री अनिल कुमार सिंह को सहतवार से प्रभारी मीडिया सेल भेजा गया है।
इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक श्री लालमणि सरोज को पकड़ी से खेजुरी, श्री मिथिलेश कुमार को खेजुरी से पकड़ी तथा श्री कौशल पाठक को मीडिया सेल से पीआरओ-II की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इस फेरबदल को जनपद में बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



0 Comments