पूर्वाेत्तर रेलवे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु लखनऊ मंडल को अंतरमंडलीय सर्वांगीण कार्यकुशलता शील्ड


लखनऊ 19 अप्रैल 2022। आज ’’पूर्वाेत्तर रेलवे कन्वेंशन सेन्टर (नवनिर्मित आडिटोरियम)’ गोरखपुर में आयोजित महाप्रबन्धक स्तर पर 67 वें रेल सप्ताह वितरण समारोह- 2022 के अवसर पर पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक श्री अनुपम शर्मा ने पूर्वाेत्तर रेलवे के वरिष्ठ रेल अधिकारियों, मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में लखनऊ मण्डल के 05 अधिकारियों एवं 15 कर्मचारियों को रेल सेवा के अन्तर्गत उनके उत्कृष्ट योगदान एवं विशेष प्रशंसनीय कार्याे के निष्पादन हेतु पुरस्कृत किया। इसके अन्तर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अंतरमंडलीय सर्वांगीण कार्यकुशलता शील्ड सहित विभिन्न श्रेणियों में अपने सर्वाेच्च प्रदर्शन के लिए सर्वाधिक 11 ’सर्वाेत्तम कार्य कुशलता शील्ड एवं ट्राफी’ पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक महोदय द्वारा प्रदान की गई। 

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री ने पुरस्कृत होने वाले सभी रेल कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के सामूहिक प्रयास से हमने अनेक उपलब्धियॉं हासिल की हैं। रेलवे के बदलते स्वरूप एवं बहुआयामी कार्य क्षेत्र में प्रगति को देखते हुए कार्यकुशलता तथा मितव्ययता के क्षेत्र में लखनऊ मण्डल पूर्वाेत्तर रेलवे ने अपना सर्वाेत्तम प्रदर्शन किया है। हम सभी रेल संचलन के क्षेत्र में नयी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुये पूर्वाेत्तर रेलवे को प्रगति की नयी ऊंचाइयों तक ले जायेंगे। 

महाप्रबंधक स्तर पर पुरस्कार वितरण समारोह-वर्ष 2022 में लखनऊ मण्डल को प्राप्त अन्तर्मण्डलीय सर्वागीण कार्यकुशलता ’शील्ड’ एवं ’ट्राफी’ तथा व्यक्तिगत रूप से पुरस्कार पाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का नाम निम्नवत है।

अर्न्तमण्डलीय कार्यकुशलता शील्ड :

1. अन्तर्मण्डलीय सर्वागीण कार्यकुशलता शील्ड’ - लखनऊ मण्डल। 

2. अर्न्तमण्डलीय फ्यूल सेविंग कार्यकुशलता शील्ड-लखनऊ मण्डल। 

3. अर्न्तमण्डलीय संरक्षा कार्यकुशलता शील्ड - लखनऊ मण्डल

4. अर्न्तमण्डलीय वाणिज्य कार्यकुशलता शील्ड - लखनऊ मण्डल। 

5. अर्न्तमण्डलीय विद्युत कार्यकुशलता शील्ड - लखनऊ मण्डल। 

6. अर्न्तमण्डलीय लेखा कार्यकुशलता शील्ड  - लखनऊ मण्डल। 

7. अर्न्तमण्डलीय राजभाषा कार्यकुशलता शील्ड - लखनऊ मण्डल। 

8. अर्न्तमण्डलीय भण्डार कार्यकुशलता शील्ड -लखनऊ मण्डल। 

9.    सर्वाेत्तम व्यवस्थित स्टेशन (विशिष्ट श्रेणी) - बस्ती स्टेशन। 

10. सर्वाेत्तम व्यवस्थित रनिंग रुम शील्ड - गोरखपुर रनिंग रूम, गोरखपुर। 

11. सर्वाेत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्राफी(’ए-1 एवं ए’ श्रेणी’)           - बस्ती स्टेशन। 

 अधिकारियों का नामः-

       1. श्री अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/इज्जतनगर/वर्तमान में लखनऊ (रेलवे बोर्ड स्तर पुरस्कार)। 

        2. श्री सत्यदेव पाठक, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/लखनऊ। 

         3. श्री प्रगति कुमार, वरिष्ठ मण्डल सामग्री प्रबन्धक/लखनऊ/वर्तमान में मुख्यालय गोरखपुर। 

         4. श्री ब्रहमानन्द, सहायक मंडल इंजीनियर/लाइन/लखनऊ। 

         5. श्री सुधांशु कुमार वर्मन, सहायक सुरक्षा आयुक्त/लखनऊ। 

कर्मचारियों के नामः-

1. श्री हरेराम सिंह, यातायात निरीक्षक, प्लानिंग लखनऊ। 

2. श्री अरूण कुमार मिश्रा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर/पीवे, जरवल रोड। 

3. श्री कौशल कुमार सिंह ट्रैक मेंटेनर/पीवे, बिसवां। 

4. श्री निरंजन प्रसाद यादव, स्टेशन मास्टर/बभनान। 

5. श्री सुधीर कुमार, स्टेशन मास्टर/गोमतीनगर। 

6. श्री अजित कुमार तिवारी, कांटावाला-बी/जगतबेला। 

7. श्री योगेंद्र प्रसाद वर्मा ईएसएम/गोण्डा। 

8. श्री रितेश विशाल मुख्य चल टिकट निरीक्षक/लखनऊ जं0। 

9. श्री लालजी, मुख्य खानपान निरीक्षक/लखनऊ जं0। 

10. श्री प्रशांत प्रजापति, टेक्नीशियन-1/वि (वातानुकूलित) लखनऊ जं0। 

11. श्री विकास कुमार, हेल्पर/टीआरडी, बस्ती। 

12. श्री के.एम.रावत लोको पायलट/माल र्क्रू लाबी/लखनऊ।

13. कु0उज़मा खान वरिष्ठ लिपिक/मंरेप्र (का0) कार्यालय लखनऊ। 

14. श्री ऋषि गुप्ता, लैब सहायक/मंडल चिकित्सालय/ बादशाहनगर। 

15. श्री सयैद मोहम्मद शोएब आजमी कार्याधी/मंरेप्र (वा0) लखनऊ एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त/स्काउट।                                    

महेश गुप्ता

जन संपर्क अधिकारी

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ। 




                                                     

                                                      

Comments