उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू चौधरी का बलिया आगमन 18 अप्रैल को


बलिया। श्रीमती अंजु चौधरी, मा० उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग का आगमन दिनांक 18 अप्रैल 2022 को जनपद  में हो रहा है। उपाध्यक्ष महोदया  द्वारा  पूर्वान्ह 11.00 बजे से  जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया जाएगा। मध्यान्ह 12 बजे मा० उपाध्यक्ष  निरीक्षण भवन में जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई करेंगी।

अपरान्ह 03.00 बजे से मा० उपाध्यक्ष, निरीक्षण भवन, बलिया में जनपदीय अधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न के संबंध में बैठक करेंगी।



अपरान्ह 04.00 बजे से मा० उपाध्यक्ष जनपद में स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह का निरीक्षण करेंगी।

Post a Comment

0 Comments