अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने किया नवनिर्मित प्रेक्षागृह का निरीक्षण व परिसर में वृक्षारोपण






गोरखपुर 05 मार्च, 2022: अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड, श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री अनुपम शर्मा, अपर महाप्रबन्धक श्री अमित कुमार अग्रवाल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री सतीष कुमार पाण्डेय, प्रमुख विभागाध्यक्षों, तीनों मंडलों के मंडल रेल प्रबन्धकों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में नवनिर्मित प्रेक्षागृह का 05 मार्च, 2022 को गहन निरीक्षण किया।

अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने नवनिर्मित प्रेक्षागृह के प्रांगण, ग्राउण्ड फ्लोर, ड्रेसिंग रूम, काॅरीडोर, रेस्ट रूम, कान्फ्रेन्स हाल, सीटिंग रूम, वाशरूम आदि का गहन निरीक्षण किया तथा मंच स्थल देखा।

श्री त्रिपाठी ने प्रेक्षागृह के प्रांगण में पार्किंग बनाने के साथ ही आगे भी मेन्टेन रखने तथा प्रेक्षागृह के बेहतर उपयोग हेतु उचित योजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने नवनिर्मित प्रेक्षागृह की साज-सज्जा, लाइटिंग, आधुनिक मंच, मीटिंग हाल आदि के उत्कृष्ट बनावट पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसकी सराहना की। श्री त्रिपाठी ने कहा कि यह प्रेक्षागृह अत्याधुनिक रूप में बनाया गया है। इसमें बेहतर साउण्ड के लिये उच्च तकनीक का अकाॅस्टिक सिस्टम लगाया गया है, स्टेज पर आधुनिक लाइटिंग भी लगायी गयी है। इसमें रेलवे के टेक्निकल सेमिनार, बैठकें, पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आदि भी आयोजित किये जा सकेगे। ज्ञातव्य है कि पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक रहने के दौरान श्री विनय कुमार त्रिपाठी के मार्ग दर्षन में प्रेक्षागृह निर्माण के कार्य में तेजी आयी। 

पर्यावरण के दृष्टिकोण से इस प्रेक्षागृह के प्रांगण में अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विनय कुमार त्रिपाठी, महाप्रबन्धक श्री अनुपम शर्मा, अपर महाप्रबन्धक श्री अमित कुमार अग्रवाल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री सतीष कुमार पाण्डेय एवं प्रमुख विभागाध्यक्षों ने वृक्षारोपण किया।

इस आधुनिक प्रेक्षागृह के निर्माण में लगभग 14 माह का समय लगा तथा इसके निर्माण पर लगभग रू. 11.5 करोड़ की लागत आयी।

(पंकज कुमार सिंह)                            

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर। 





Post a Comment

0 Comments