जानिए बेलपत्र खाने पर मिलते हैं अनेकों फायदे.....


बेलपत्र भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होती है। तभी तो उन पर अर्पित की जाती है। मगर बेल के पत्तों को खाने से कई तरह के फायदे भी होते हैं। इसको खा कर के समस्याओं को खत्म किया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार बेल के पत्तों में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर को फायदा पहुंचाने का कार्य किया करते हैं। इसी कारण से बेल के पत्तों को नियमित सेवन करने पर फायदा प्राप्त होता है।

महाशिवरात्रि के दिन शिव शंकर पर बेल पत्र अर्पित की जाती है। लेकिन प्रसाद के लिए उसे पाया भी जरूर जाता है। इससे कई प्रकार के फायदे प्राप्त होते हैं। जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। जिसके बाद में आपको बेल के पत्तों को खाने की आदत पड़ने वाली है।

बेलपत्र एंटीऑक्सीडेंट और पौष्टिक तत्वों से भरपूर माना जाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, फाइबर, पोटैशियम, विटामिन b1, b6,b12 आदि प्रकार की जरूरी चीजें भी मौजूद होती हैं।

ब्लड शुगर करता है कंट्रोल : बेल के पत्ते ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में लैक्सटिव गुड मौजूद होते हैं। जो कि पर्याप्त इंसुलिन बनाने में मदद करते हैं। इसी वजह से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसका सेवन आयुर्वेदाचार्य से सलाह लेकर किया जा सकता है।

कब्ज दूर करने में करती है सहायता : अगर कब्ज की समस्या होती है तो बेल के पत्ते खाने चाहिए। बेल के पत्तों को हल्का नमक और काली मिर्च के साथ जब आने पर कब्ज से छुटकारा प्राप्त हो सकता है। मान्यता के अनुसार ही है आंत से विषाक्त पदार्थ को निकालने में सहायता करता है।

पाचन शक्ति में करता है वृद्धि : बेल के पत्ते पेट को साफ करने का कार्य किया करते हैं। इसके अंदर लैक्सटिव प्रॉपर्टी मौजूद होती है जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम भी मजबूत होने लगता है। अगर आपको पाचन संबंधित समस्याएं होती है तो बेल या फिर बेल के पत्तों का सेवन करना चाहिए।





Comments