सपा की पूर्व प्रत्याशी विजय लक्ष्मी गौतम ने थामा भाजपा का दामन


देवरिया जनपद की सलेमपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी विजय लक्ष्मी गौतम ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उनके साथ समाजवादी पार्टी के नेता ललन सिंह जी ने भी पार्टी में अपना सदस्यता दर्ज कराया और समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा में किसी भी वर्ग या समाज का कोई सम्मान नहीं है। 

सपा उत्तर प्रदेश में बुरी तरह हारने जा रही है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य कर रही है और मेरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे वर्तमान स्थिति के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी के काली प्रसाद यहां से भाजपा विधायक हैं और क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ता के बीच आज भी लोकप्रिय हैं भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ने वाले दावेदार अपनी-अपनी दावेदारी को मजबूती पूर्वक बता रहे हैं और यह आशा और विश्वास के साथ कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी कभी भी अन्य दल से आए हुए किसी कार्यकर्ता पर विश्वास नहीं करेगी भारतीय जनता पार्टी का टिकट संगठन के किसी कार्यकर्ता को मिलेगा यह संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण विश्वास है। 

विजय लक्ष्मी गौतम के सदस्यता के समय  सलेमपुर के वर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा के साथ कई कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। भाजपा ने अभी टिकट का कोई पता नहीं खोला है देखना है कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा में किसे प्रत्याशी बनाती है। 




Comments