मौसम विभाग : अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 6 फरवरी तक भारी बारिश की चेतावनी जारी


पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश का मौसम का मिजाज भी बदल गया है। प्रदेश में चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुआ।

प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओले गिरे जिसके बाद से ठंड में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो गई। ओले गिरने के कारण किसानों की परेशानियां भी बढ़ गई है क्योंकि खेतों की फसल खराब हो गई है।

कल दिन में धूप निकली थी लेकिन ठंड हवाओं के कारण धूप में तेजी देखने को नहीं मिली। कल रात को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और ओले गिरे जिसके कारण सड़कों पर भी पानी जमा हो गया है।

लखनऊ के अलावा आसपास के कई इलाकों में भी पानी बरसा। वहीं कानपुर, बरेली, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ और अलीगढ़ में भी बारिश हुई। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अधिकतम पारा 14 डिग्री से 29 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ। झांसी में दिन का तापमान 28.9 डिग्री रहा।

प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उत्तर प्रदेश में 6 फरवरी तक भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। प्रदेश के कई इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम की मार सबसे ज्यादा किसानों पर पड़ी है। किसानों की फसल लगातार होने वाली बारिश और ओले गिरने के कारण बर्बाद हो गए हैं। कई जगहों पर आलू और सरसों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है जिसके बाद से किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैहै। 

साभार-Gorakhpur Live News





Post a Comment

0 Comments