जरूरी खबर : अगर आपको कोटेदार दे रहे हैं कम राशन, तो तुरंत इन नंबरों पर करें शिकायत


अगर आप भी राशन कार्ड के जरिए राशन लेते हैं और डीलर आपको तोल में कम राशन देता है तो अब आप इसके खिलाफ तुरंत एक्शन ले सकते हैं.

राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर है. अगर आप भी राशन कार्ड के जरिए राशन लेते हैं और डीलर आपको तोल में कम राशन देता है तो अब आप इसके खिलाफ तुरंत एक्शन ले सकते हैं. यानी आप डीलर की शिकायत कर सकते हैं. कई बार ऐसा देखने में आता है कि डीलर ग्राहकों को तौल से कम राशन देता है ऐसी स्थिति में आप टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं.

जारी किए हेल्पलाइन नंबर : 

केंद्र सरकार की ओर से सभी राज्यों के अलग-अलग टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं. आप अपने राज्य के नंबर पर संपर्क करके शिकायत कर सकते हैं. अगर आपको भी इस तरह की कोई समस्या है तो आप फटाफट इन नंबरों को अपने फोन में सेव कर लें-

कोरोना में सरकार ने दिया फ्री राशन :

इसके अलावा सरकार देशभर में फैले भ्रष्टाचार को कम करने और खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं. इसके अलावा कोरोना काल में सरकार ने गरीबों को फ्री राशन की सुविधा भी दी थी, जिसके तहत देश के करोड़ों लोगों को फ्री राशन की सुविधा का फायदा मिला था. 

चेक करें अपने राज्य का नंबर-

आंध्रप्रदेश - 1800-425-2977

अरुणाचल प्रदेश - 03602244290

असम - 1800-345-3611

बिहार- 1800-3456-194

छ्त्तीसगढ़- 1800-233-3663

गोवा- 1800-233-0022

गुजरात- 1800-233-5500

हरियाणा - 1800–180–2087

हिमाचल प्रदेश - 1800–180–8026

झारखंड - 1800-345-6598, 1800-212-5512

कर्नाटक- 1800-425-9339

केरल- 1800-425-1550

मध्यप्रदेश- 181

महाराष्ट्र- 1800-22-4950

मणिपुर- 1800-345-3821

मेघालय- 1800-345-3670

मिजोरम- 1860-222-222-789, 1800-345-3891

नागालैंड- 1800-345-3704, 1800-345-3705

ओड़िशा - 1800-345-6724 / 6760

पंजाब - 1800-3006-1313

राजस्थान - 1800-180-6127

सिक्किम - 1800-345-3236

तमिलनाडू - 1800-425-5901

तेलंगाना - 1800-4250-0333

त्रिपुरा- 1800-345-3665

उत्तरप्रदेश- 1800-180-0150

उत्तराखंड - 1800-180-2000, 1800-180-4188

पश्चिम बंगाल - 1800-345-5505

दिल्ली - 1800-110-841

जम्मू - 1800-180-7106

कश्मीर - 1800–180–7011

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह - 1800-343-3197

चण्डीगढ़ - 1800–180–2068

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव - 1800-233-4004

लक्षद्वीप - 1800-425-3186

पुदुच्चेरी - 1800-425-1082

इस लिंक पर करें विजिट :

बता दें आप अपने राज्य के टोल फ्री नंबर नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल के इस लिंक https://nfsa.gov.in/portal/State_UT_Toll_Free_AA पर विजिट करके सभी राज्य के नंबर निकाल सकते हैं. 

ऑनलाइन बनवा सकते हैं राशन कार्ड :

आप जिस राज्य में रहते हैं उसके नियमों के मुताबिक अपना राशन कार्ड ऑनलाइन तरीके से बनवा सकते हैं. इसके लिए अपने प्रदेश के फूड पोर्टल या बेवसाइट पर जाएं और प्रकिया पूरी करें. यहां पर आपको सभी जरूरी जानकारी फिल करनी है. इसके बाद में आपका राशन कार्ड बन जाएगा. 

साभार-abp news



Post a Comment

0 Comments