चक्रव्यूह टिकट चेकिंग अभियान में 193 लोग बिना टिकट धराए


लखनऊ 18 दिसम्बर 2021। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबंधक डा0 मोनिका अग्निहोत्री के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री अम्बर प्रताप सिंह के दिशा निर्देश में दिनांक 17 दिसम्बर को गोरखपुर जं0 स्टेशन पर ’चक्रव्यूह टिकट चेकिंग अभियान’ चलाया गया। इस टिकट जांच अभियान में कुल 193 लोग बिना टिकट पकड़े गए जिनसे कुल रूपया 1,09,815 (एक लाख नौ हजार आठ सौ पन्द्रह) राजस्व की प्राप्ति हुई तथा 148 लोगों को बिना मास्क लगाये पाए जाने पर चार्ज किया गया जिनसे कुल रू0 29,600/- राजस्व प्राप्त हुआ।

इन जॉच अभियानों के दौरान यात्रियों से संवाद करते हुए उनको कोविड-19 से सुरक्षा हेतु समस्त प्रोटोकाल के पालन व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री अम्बर प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि मण्डल अपने सम्मानित यात्रियों की सुखद एवं सुविधा जनक यात्रा हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

विदित हो कि ट्रेनों में तथा स्टेशन परिसरों में मास्क लगाना अनिवार्य है। मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगाये जाने का प्रावधान है।

रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु, यात्रियों को जागरूक करने हेतु मास्क लगाने, सुरक्षित दूरी का पालन करने एवं हाथ की स्वच्छता का ध्यान रखने के सम्बन्ध में तथा स्टेशन पर गंदगी न करने हेतु जागरूकता संदेश जन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से प्रसारित कराये जा रहे है।

                                       जनसंपर्क अधिकारी                         

                                      पूर्वाेत्तर रेलवे  लखनऊ। 





Post a Comment

0 Comments