लखनऊ मण्डल : 66वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर 166 रेल कर्मचारियों को डीआरएम डा0 मोनिका अग्निहोत्री ने किया सम्मानित

 




लखनऊ 29 नवम्बर 2021। 66वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर आज मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के ”बहुउद्देशीय हाल’’ लखनऊ में आयोजित रेल सप्ताह पुरस्कार-2021 के वितरण समारोह में पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री ने विभिन्न विभागों के 166 रेल कर्मचारियों एवं 01 गु्रप अवार्ड सीटीपीसी (टीआरडी) लखनऊ जं0 को उनकी विशिष्ट एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिये प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में टैªकमैन, कांटावाला, गेटमैन, गार्ड, स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, निरीक्षक, गाड़ी नियंत्रक, सेक्शन इंजीनियर, सफाईवाला, तकनीशियन, चिकित्सा परिचारक, लेखा सहायक एवं विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारी सम्मिलित हैं। हमें मण्डल के सभी रेल कर्मियो पर गर्व है कि कोविड-19 संक्रमण के दौरान जिन्होंने दिन-रात चुनौतियों का सामना करते हुए रेल यातायात को सुचारू रूप से चलाया है। भारतीय रेल हमारे माननीय रेल मंत्री के कुशल नेतृत्व में निरन्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जैसा कि आप जानते हैं वर्तमान समय में भारत सरकार तथा जनता को रेल से काफी अपेक्षाएं है, कई नई योजना/परियोजना लागू की जा रही है जिनके अन्तर्गत गाड़ियों की गति बढाने, नई रेल लाइन बिछाने एवं आधारभूत सुविधाओं का विकास एवं विस्तार का कार्य किया जा रहा है। हमने अपनी कार्य प्रणाली का आधुनिकीकरण कर यात्रियों को सुखद यात्रा प्रदान करने के लिए हम निरन्तर अग्रसर है। लखनऊ मंडल में यात्री सुविधाओं के विकास, आधुनिकीकरण, आधारभूत संरचना का विकास, संरक्षा एवं सुरक्षा उपायों, कर्मचारी हित के क्षेत्र में किए गए कार्याे के लिए सभी रेल कर्मियों को धन्यवाद देती हॅू। जिनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा से रेल की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, उत्पादकता बढ़ी है तथा तकनीकी सूझबूझ से आर्थिक स्वावलम्बन में बढ़ोत्तरी हुई है ।    

मण्डल रेल प्रबन्धक महोदया के सम्बोधन के प्रमुख अंश।

 कोविड.19 के बचाव के क्षेत्र में। 

कोविड महामारी में आक्सीबजन की कमी को दूर करने के लिए बादशाहनगर रेलवे चिकित्साीलय में आक्सी जन जनरेटर प्लांीट एवं आक्सीेजन गैस पाइप लाइन की सुविधा प्रारम्भम हो गई है।

गाडि़यों का संचलन एवं क्षमता में बढ़ोत्तलरी के क्षेत्र में।

रेल यात्रियों को उनके गंतव्य तक समय से पहुँचाने के दृष्टिगत गाड़ियों के समय पालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस वर्ष 2021 में बड़ी लाइन में मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों का समयपालन 96.70 प्रतिशत रहा हैए जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की 84.50 प्रतिशत तुलना में 12.20 प्रतिशत अधिक है। 

गाड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए इस वित्ती़य वर्ष में अक्टूरबर.21 तक कुल 196 अतिरिक्त( BG) कोच विभिन्न गाडि़यों में लगाए गए।

गाडि़यों में समय पालन सुधार के लिए हमारा प्रयास निरन्तर जारी है। विभिन्न त्यौहारोंए मेलों एवं ग्रीष्म कालीन ऋतु में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस वर्ष 2021 में 15 जुलाई तक 3978 विशेष गाड़ियाँ चलाई गईं। इसके अलावाए विभिन्न गाड़ियों में 630 अतिरिक्त कोच भी लगाए गए।

इस वर्ष मंडल में औसत प्रतिदिन 105.6 गाडि़यों का इन्टिरचेन्ज  हुआ जो पिछले वर्ष 98.8गाडि़यों के इन्टरचेंज से 7.1 अधिक है।

वित्तीय वर्ष 2021-22 के माह अक्टूबर तक मंडल में आवक तथा जावक रेकों के टर्मिनल विलम्बतन में पिछले वर्ष की तुलना में क्रमश 31.20 एवं 13.30 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

आय के क्षेत्र में।

चालू वित्त वर्ष 2021.22 में 15 जुलाई तक यात्री यातायात से ₹289.72 करोड़ए माल परिवहन से ₹85.37 करोड़ की आय हुई। 

इसके अतिरिक्त सघन टिकट जाँच की कार्यवाही में उच्च प्रभार से ₹9ण्29 करोड़ की वसूली की गई।                                            

 रेल राजस्वक में वृद्धि हेतु प्रयास के संबंध में। 

मंडल के व्यय में कमी लाने के लिए जरूरी मितव्ययी कदम भी उठाए गएए जिसके परिणामस्वरूप वित्त वर्ष 2021.22 में जून 2021 तक राजस्व मद में कुल ₹336.71 करोड़ रहाए जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में ₹42.63 करोड़ कम है। 

पूँजीगत मद में भी ₹10.22 करोड़ बचत किया गया। इन उपायों से कार्यकुशलता सूचकांक में काफी सुधार हुआ है, जोकि मार्च.2021 में 75ण्06 था। लखनऊ मंडल में पहली बार कार्यकुशलता सूचकांक 100 के अंदर रहा है।

स्क्रैप की बिक्री के मामले में, लखनऊ मंडल भारतीय रेल के सभी मंडलों में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। 31 मार्च.2021 तक मुख्यालय द्वारा निर्धारित स्क्रैप विक्रय लक्ष्य ₹67.0 करोड़ के विरूद्ध कुल ₹76 करोड़ की स्क्रैप विक्रय किया गयाए जोकि लक्ष्य से ₹9ण्0 करोड़ अधिक है। 

मंडल में छप्छथ्त्प्ै नीति के तहत व्यकय को आमदनी में परिवर्तित करने के लिए नवाचार के अन्तमर्गत नवीन उपाय किए गए हैं जिससे विभिन्न‍ क्षेत्रों में नवोन्वेरषी कार्यों द्वारा रेल राजस्वश में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है।

आधार भूत संरचना एवं यात्री सुविधाओं के विकास के क्षेत्र में।

लखनऊ मंडल में अनेक नई योजनाएंध्परियोजनाएं लागू की गई हैंए जैसे कि गोरखपुर.आनन्दनगर प्रखण्ड के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 

यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन की सुगमता के क्रम में सीतापुर.बुढ़वल रेल खण्ड के दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत 24.11.2021 को सीतापुर-परसेंडी प्रखण्डव के स्टेशनों का दोहरीकरण कार्य कराया गया। 

इसी क्रम में लखीमपुर.बॉकेंगंज प्रखण्डक का विद्युतीकरण किया गया। पूर्वात्तर रेलवेए लखनऊ मण्डल में रेल पथ के विद्युतीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उक्तर कार्यों का संरक्षा परीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वो परिक्षेत्र द्वारा सम्पन्न, करा लिया गया है।

समपार फाटकों को टूटनेध्विफल होने की रोकथाम के लिए, 23 समपार फाटकों पर स्लाइड बूम बैरियर लगाए गए तथा 01 समपार फाटक पर इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग बैरियर लगाया गया।

स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में।

गोरखपुर कोचिंग डिपो द्वारा एक अद्वितीय सफाई परिसर क्लीिनर स्व च्छस सारथी विकसित किया गया है।  इसकी सहायता से एकल व्य्क्ति द्वारा आसानी से पाथवेए कैबवेए गुडस शेड यार्ड इत्या।दि स्था नों  पर आसानी से सफाई की जा सकती है। इसे 10.15 किमी/प्रतिघंटे की गति से चलाया जा सकता है।

ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में।

बादशाहनगर एवं मैलानी में विद्युत व्यवस्था में सुधार एवं क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता को देखते हुए वहाँ स्थित विद्युत स्विच रूप में 500.500 किलोवाट एम्पियर ;ज्ञट।द्ध के 02.02 ट्रांसफार्मर एच॰टी॰ एवं एल॰टी॰ पैनल के साथ लगाकर कार्यशील करा दिया गया है। 

ऊर्जा संरक्षण के अंतर्गत भी अनेक कार्य किए गए हैंए जैसे कि सीतापुर.बुढ़वल सेक्शन में कर्मचारी संचालित 22 समपार फाटकों पर समन्वित सौर ऊर्जा चालित

44 लाइट फिटिंग तथा 03 समपार फाटकों पर सोलर इनवर्टर आधारित ए॰सी॰ सप्लाई सिस्टम का प्रावधान किया गया। आनन्दनगर में स्थापित सोलर प्लांट की क्षमता 10 किलोवाट से बढ़ाकर 20 किलोवाट किया गया, जिससे औसतन ₹15,500/- की प्रतिमाह बचत हो रही है।

संरक्षा के क्षेत्र में।

मंडल में संरक्षा को सर्वोपरि महत्वा देते हुए रेलपथध्सिगनलध्विद्युत ट्रैक्शसन आदि के अनुरक्षण हेतु इस वित्तींय वर्ष 20740.40 घन्टे, का ट्रैफिक ब्लालक दिया गया, जो विगत वर्ष की तुलना में 25.4 प्रतिशत अधिक है। 

मंडल के 3039 रनिंग कर्मचारियों को कोहरे,बरसात के मौसम में सुरक्षित ट्रेन संचालन के संबंध में बरती जाने वाली सावधानियों, इत्यादि से संबंधित जागरूकता सुनिश्चित कराने हेतु 193 संरक्षा गोष्ठियों का आयोजन किया गया। 

गाड़ियों का सुरक्षित एवं संरक्षित संचालन हेतु रनिंग कर्मचारियों को स्वस्थ नींद एवं अच्छा स्वास्थ्य महैया कराने के उद्देश्य से रनिंग रूम गोंडा को पूर्ण रूप से विकसित कर उसमें ए॰ सी॰ सुविधा प्रदान की गई है।

लम्बी दूरी की मालगाड़ियों का संचालन कराए जाने के क्रम में रनिंग कर्मचारियों को ड्यूटी के उपरान्त विश्राम हेतु एक अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण कराया गया है। 

सुरक्षित ट्रेन संचालन तथा ट्रेन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए 27 जनवरी.2021 से अक्टूबबर.2021 तक कुल 76 संरक्षा अभियान चलाए गए, जिसके अंतर्गत सिगनल पासिंग प्रणाली में एस॰पी॰ए॰डी॰ मामलों, लोको पायलटों की सजगता, समपार फाटकों का संचालन, इत्यादि की जाँच शामिल है।

सुरक्षा के क्षेत्र में।

यात्रियों के जान माल एवं रेल परिसम्पत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अनेक कार्य किए गए जैसे.रेल परिसरों एवं गाड़ियों में विशेष अभियान चलाकर अनधिकृत व्यक्तियों के विरुद्ध 2252 मामले दर्ज किए गए तथा 2526 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। राजकीय रेलवे पुलिस की सहायता से कानूनी कार्यवाही करते हुए इनमें से 44 व्यक्तियों को जेल भेजा गया तथा 981 व्यक्तियों से जुर्माने के रूप में ₹12,94,473/- वसूला गया। 

रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के अंतर्गत रेल सामानों की चोरी के 62 मामले दर्ज किये किए गए, जिनके तहत 101 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई और ₹2,75,428/- मूल्य की रेल संपत्ति बरामद की गई। 

मेरी सहेली अभियान के अंतर्गतए रेल सुरक्षा बल महिला टीम द्वारा अकेली यात्रा करने वाली 1,32,470 महिला यात्रियों से पूछताछ कर उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुँचाया गया।

कर्मचारी कल्या ण के क्षेत्र में।

कर्मचारी कल्याण के अंतर्गत अनेक कार्य किए गएए जैसे वर्ष 2021 में कुल 71 मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति तथा कर्मचारी कल्याण निधि से कैंसर पीड़ित 06 कर्मचारियों को एक.एक लाख की आर्थिक सहायता और तकनीकीध्उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के 114 पुत्र/पुत्रियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पोर्टल (HRMS) द्वारा अधिकारियों,कर्मचारियों का ई.पास,पीटीओ, पदोन्नति/एसीपीए स्थानान्तरण, भविष्य निधि अग्रिम का भुगतानए सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान एवं पीपीओ समय से जारी किया जा रहा है। 

मंडल कार्यालय के कर्मचारियों एवं आगन्तु्कों की सुविधा हेतु 01 लिफ्ट लगायी गई है।   

डिजीटलीकरण के क्षेत्र में।

हाल ही में, कोचिंग परिचालन सूचना प्रणाली (COIS) की संचालन सुविधा गोमतीनगर एवं मैलानी स्टेशनों पर भी शुरू हो चुकी है।

मंडल में कोविड.19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु जागरूकता संदेशों का प्रचार.प्रसार मंडल के सोशल मीडिया एकाउंट के माध्य म से किया जा रहा है। 

सूचना के अधिकार के अन्त र्गत प्राप्त  विविध आवेदनों एवं अपीलों का निस्तावरण समय से किया जा रहा है। 

 उल्लेखनीय है कि 66वें रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर 29 अक्टूबर, 2021 को गोरखपुर मुख्यालय में आयोजित रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह में लखनऊ मण्डल के 04 अधिकारियों एवं 11 कर्मचारियों तथा अर्न्तमण्डलीय यॉंत्रिक (पावर) कार्यकुशलता शील्ड, अर्न्तमण्डलीय लेखा कार्यकुशलता शील्ड, अर्न्तमण्डलीय भण्डार कार्यकुशलता शील्ड, अर्न्तमण्डलीय सौर ऊर्जा उत्पादन कार्यकुशलता शील्ड, अर्न्तमण्डलीय कर्षण वितरण कार्यकुशलता शील्ड ,अर्न्तमण्डलीय श्रेष्ठ नवोन्मेषी कार्यकुशलता शील्ड महाप्रबन्धक स्तर पर पुरस्कृत किया गया था। 

इसके अतिरिक्त द्वितीय सर्वोत्तम व्यवस्थित स्टेशन लखनऊ जं0, सर्वाधिक व्यवस्थित साफ-सुथरा रेक 02571/02595 हमसफर एक्सप्रेस, सर्वोत्तम व्यवस्थित रनिंग रुम शील्ड सीतापुर रनिंग रूम, सर्वोत्तम स्वच्छ स्टेशन ट्राफी (’बी’ श्रेणी’) मनकापुर स्टेशन तथा सर्वोत्तम लोको रख-रखाव शील्ड गोण्डा शेड को प्रदान की गयी। 

अपने सम्बोधन में मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री ने पुरस्कृत होने वाले सभी रेल कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के सामूहिक प्रयास से हमने अनेक उपलब्धियॉं हासिल की हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस मण्डल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रयासों से हम ऐसा करने में सक्षम है, तथा हम रेल संचलन के क्षेत्र में नयी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुये पूर्वोत्तर रेलवे को प्रगति की नयी ऊंचाइयों तक ले जायेंगे। पुरस्कार वितरण के पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे कला समिति के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। 

इस समारोह में अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परि0) श्री शिशिर सोमवंशी, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (प्रशासन) श्री राघवेन्द्र कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) श्री संजय यादव एवं समस्त शाखाधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों/एसोसिएशन के पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने किया। 

                         जन संपर्क अधिकारी 

                         पूर्वोत्तर रेलवे  लखनऊ। 








Post a Comment

0 Comments