लखनऊ, दिनांक 17 नवंबर 2021। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में प्रमुख/अन्य जिला मार्ग के सुदृढ़ीकरण/चौड़ीकरण योजनान्तर्गत जनपद जालौन में पचनदा मार्ग (ऊमरी-पतराही- जगम्मनपुर से कंजौसा चै0 27.700 से 31.200+200 मी0 कंजौसा एप्रोच) (अ0जि0मा0) के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु रू0 14 करोड़ 81 लाख 40 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उ0प्र0 शासन द्वारा प्रदान की गयी है। इस कार्य हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 में रू0 03 करोड़ 70 लाख की धनराशि अवमुक्त भी की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य प्रारम्भ कराने से पूर्व वित्तीय हस्तपुस्तिका में वर्णित व्यवस्था के अनुसार प्रायोजना पर तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के उपरान्त कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये हैं। यह भी स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी एवं कार्य को ससमय पूर्ण कराया जाना सम्बन्धित विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जाय।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय एवं परियोजना को ससमय पूर्ण किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।
बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी।
0 Comments