बलिया। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विधलाय इटही, विकासखंड पंदह, तहसील सिकंदरपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें गांव के लोगो को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। गांव के लोगो ने इस कार्यक्रम में मतदान के सम्बंध में अपने विचार रखे।गांव के नये मतदाता में काफी उत्साह देखा गया। उन्हें फॉर्म 6 के बारे में जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में महिलाओं की भी भागीदारी देखी गयी।महिलाओं को बताया गया कि वे मतदान अवश्य करे क्यूंकि शासन का उद्देश्य मतदान में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है।
इस जागरूकता कार्यक्रम में गांव के प्रधान और बुजुर्ग लोगो ने भी सहयोग दिया। ग्राम प्रधान ने अधिकारियों के साथ घर घर जाकर लोगो को मतदान के बारे में बताया। उपजिलाधिकारी प्रशांत नायक ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे हैं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा रहा है इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान के अतिरिक्त गांव के लोगों ने भी भाग लिया और संकल्प लिया कि आने वाले मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले लेंगे और बिना भेदभाव के मतदान करेंगे।
0 Comments