मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने श्री सुबाष यादव को किया सम्मानित

 


वाराणसी 14 अक्टूबर, 2021; बुधवार को दोपहर के समय बनारस कोचिंग डिपो यार्ड में संरक्षा विभाग द्वारा NDRF की टीम के साथ सफल मॉकड्रील का संयुक्त अभ्यास किया गया था। इस क्रम में श्री सुबाष चन्द्र यादव SPART इंचार्ज/SSE बनारस द्वारा बुधवार को NDRF के साथ फुलस्केल मॉकड्रिल के दौरान  अपनी दुर्घटना राहत टीम के साथ त्वरित गति से राहत और बचाव कार्यों में अपनी भूमिका निभाकर उत्कृष्ट कार्य किया। आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यलय पर मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने श्री सुबाष यादव के कार्य के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/कैरेज एण्ड वैगन श्री एस पी श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री राहुल श्रीवास्तव एवं मंडलीय अधिकारियों ने श्री सुबाष यादव को बधाई देते हुए उनके द्वारा सम्पादित उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना  की  है।

*अशोक कुमार*

जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी



Comments