लखनऊ मंडल : धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती, आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम







लखनऊ 02 अक्टूबर 2021। स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत अभियान की सातवीं वर्षगॉठ के अवसर पर दिनांक 16 सितम्बर 2021 से 02 अक्टूबर 2021 तक मनाये जा रहे ’’स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत आज गॉंधी जयंती के अवसर पर लखनऊ मण्डल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।

मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री तथा अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) श्री शिशिर सोमवंशी एवं अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा) श्री संजय यादव, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (प्रशासन) श्री राघवेन्द्र कुमार तथा अन्य शाखा अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात मण्डल रेल प्रबन्धक महोदया ने रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाई गयी।

मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 अग्निहोत्री ने उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के उदेदश्य से पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी मन, वचन, एवं कर्म से जुट जाये ताकि स्वच्छ एवं विकसित राष्ट्र के रूप में भारत की पहचान हो सके स्वच्छता अभियान की वर्षगॉठ पर देश भर में लोगो की सोच एवं रहन सहन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है तथा विशेषतौर पर भारतीय रेलवे में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होने जनमानस से अपील की देश को उन्नति के रास्ते पर ले जाने हेतु साफ-सफाई के अतिरिक्त हमें वैचारिक गंदगी को भी दूर करना होगा।

इसके पश्चात लखनऊ मण्डल के कलाकारों द्वारा श्री शैलेश श्रीवास्तव के निर्देशन में स्वच्छता जागरूकता के प्रसार हेतु ‘भारतीय रेल ने ठाना है‘-’स्वच्छ देश बनाना है’, विषय पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की।

इस परिप्रेक्ष्य में पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ क्रीड़ा संघ द्वारा आयोजित ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में ‘फिट इण्डिया फ्रीडम रन 2.0‘ का आयोजन किया गया।

तदुपरान्त वरिष्ठ रेल अधिकारियों, खिलाड़ियों तथा रेलकर्मियों के साथ ‘फिट इण्डिया फ्रीडम रन‘ में सहभागिता की। उल्लेखनीय है कि राष्ट्र द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ मनाये जाने के क्रम में शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु ‘फिट इण्डिया फ्रीडम रन 2.0‘ का यह आयोजन किया गया।    


                             जन संपर्क अधिकारी                                            
                           पूर्वोत्तर रेलवे  लखनऊ। 



Comments