लखनऊ मंडल : संरक्षित ट्रेन संचलन एवं यात्री सुरक्षा हेतु चलाया जा रहा विशेष संरक्षा अभियान

लखनऊ 08 अक्टूबर 2021। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा दशहरा पर्व के दौरान दिनांक 08 अक्टूबर 2021 से 17 अक्टूबर 2021 तक संरक्षित ट्रेन संचलन एवं यात्री सुरक्षा हेतु विशेष संरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री ने दशहरा पर्व के दौरान स्पेशल गाड़ियों के संचलन एवं यात्री सुरक्षा व सुविधा को देखते हुए संरक्षा अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इस विशेष संरक्षा अभियान के अन्तर्गत मण्डल के रेलवे ट्रैक एवं स्टेशनों के मध्य विभिन्न समपारों, निकटवर्ती गावों व बाजारों एवं मेला वाले स्थानों को चिन्हित कर रेलवे समपार को पार करने में बरती जाने वाली सावधानियॉ के बारे में काउंसलिंग तथा पम्पलेट व हैण्डबिल वितरण के माध्यम से जनमानस को संरक्षा अधिकारी एवं संरक्षा सलाहकारों द्वारा जागरूक किया जा रहा है। सड़क उपयोगकर्ताओं को समपार फाटकों पर गाड़ी के लिए बन्द होने की स्थिति में धैर्यपूर्वक फाटक के खुलने तक प्रतीक्षा करनें हेतु भी काउंसिल किया जा रहा है। 

लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा सुरक्षित यात्रा के परिप्रेक्ष्य में यह अपील की जाती हैं कि यात्री स्टेशनों पर रेलवे ट्रैक को निर्धारित स्थान से ही पार करें इसके लिए स्टेशनों पर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिजों का प्रयोग करें। स्टेशनों पर तथा फुट ओवर ब्रिज पर भीड़ न इकठठा करे। ज्वलनशील/विस्फोटक सामग्री आदि लेकर ट्रेनों में यात्रा न करें, यह पूर्णतः वर्जित है तथा गाड़ी की छतों एवं पावदानों पर यात्रा न करें। 

                                              कृते जनसंपर्क अधिकारी

                                               पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ। 



Comments