लखनऊ मंडल : स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत ’’स्वच्छ प्रसाधन’’ दिवस के रूप में मनाया गया




लखनऊ 23 सितम्बर 2021ः  भारतीय रेल द्वारा  निर्देशित स्वच्छ भारत स्वच्छ रेल अभियान के अवसर पर 16 सितम्बर 2021 से 02 अक्टूबर 2021 तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में आज 23 सितम्बर 2021 को ’’स्वच्छ प्रसाधन’’ दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री के मार्ग दर्शन में गोरखपुर जं0, लखनऊ जं0, गोण्डा जं0, बस्ती, खलीलाबाद, मनकापुर, बादशाहनगर, सीतापुर, ऐशबाग, लखीमपुर स्टेशन पर शौचालयों एवं स्नानघरांे का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त कैरेज डिपों लखनऊ, एवं कैरेज डिपों गोरखपुर जं0, बादशाहनगर रेलवे चिकित्सालय एवं उप मण्डलीय चिकित्सालय गोण्डा में  रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा महिला/पुरूष प्रसाधनों की सफाई व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया। जिसमें स्टेशनों के प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, विश्रामालय, कार्यालय, कोचिंग डिपों एवं ट्रेनों के शौचालयों एवं स्नानघरों तथा स्टेशन परिसर में स्थित यूरिनल आदि के निरीक्षण के दौरान पानी की सप्लाई, गंदे पानी की निकासी की जॉच की गयी तथा आवश्यकतानुसार टायलेट फिटिंग को दूरूस्त किया गया। इस दौरान रेलवे लाइन के किनारे व रेलवे परिसर में खुले में शौच न करने की हिदायत भी दी गयी। 

आम जनमानस में सफाई संबंधी जागरुकता के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों तथा रेलवे परिसरों में गंदगी फैलने से होने वाले नुकसान को यात्री जनों एवं आम जनमानस तक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से संदेश पहुॅंचाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में पोस्टर/बैनर आदि के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता फैलाया जा रहा है।  

                                        जन संपर्क अधिकारी 

                                           पूर्वोत्तर रेलवे  लखनऊ



Comments