स्वच्छता पखवाड़ा : ’’स्वच्छ रेल पथ’’ दिवस के रूप में मनाया गया

 






लखनऊ 21 सितम्बर 2021। भारतीय रेल द्वारा  निर्देशित स्वच्छ भारत स्वच्छ रेल अभियान की 07वीं वर्ष गॉठ के अवसर पर 16 सितम्बर 2021 से 02 अक्टूबर 2021 तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में आज 21 सितम्बर 2021 को ’’स्वच्छ रेल पथ’’  दिवस मनाया गया।

मण्डल रेल प्रबन्धक महोदया डा. मोनिका अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में मण्डल के विभिन्न रेल खण्डों  पर एवं स्टेशनो पर रेलवे ट्रैक की सफाई हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। मण्डल के अधिकारियों, स्वास्थय निरीक्षकों, सेक्शन इंजिनियरों आदि सुपरवाइजरो की टीम द्वारा रेलवे ट्रैक तथा ब्लाक सेक्शन में मौजूद नालियों की तथा ट्रैक के किनारे गहन सफाई सुनिश्चित की गयी। आम जनमानस में सफाई संबंधी जागरुकता के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से स्टेशनों तथा रेलवे परिसरों में गंदगी फैलने से होने वाले नुकसान को यात्री जनों एवं आम जनमानस तक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से संदेश पहुॅंचाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में पोस्टर/बैनर आदि के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता फैलाया जा रहा है।  

इसी क्रम में मंडल से संबद्ध प्रशिक्षण के अंतर्गत कु० वसुधा, आईआरटीएस प्रशिक्षु द्वारा स्टेशन निदेशक श्री संदीप गुप्ता की उपस्थिति में लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर चल रहे सफाई अभियान का अवलोकन तथा लखनऊ जंक्शन स्टेशन के प्लेटफॉर्म एवं स्टेशन परिसर का सघन निरीक्षण भी किया गया।     

                                                       जन संपर्क अधिकारी 

                                                पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ



Comments