मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पूर्वोत्तर रेलवे में दिनांक 14 सितंबर 2021 आरंभ हुए राजभाषा सप्ताह का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आज दिनांक 21 सितंबर 2021 को संपन्न हुआ




वाराणसी 21 सितम्बर2021: मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय  के निर्देशन ने एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री ज्ञानेश त्रिपाठी के  नेतृत्व में  मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पूर्वोत्तर रेलवे में दिनांक 14 सितंबर 2021 आरंभ हुए राजभाषा सप्ताह का समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आज दिनांक 21 सितंबर 2021 को संपन्न  हुआ।

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने राजभाषा विभाग को राजभाषा पखवाड़ा के कुशल आयोजन की सराहना करते हुए इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने एवं स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारीयों को बधाई दी। उन्होंने कर्मचारियों को हिन्दी के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं गौरव के साथ  हिन्दी का प्रयोग करने की अपील  है। हिन्दी भाषी क्षेत्र में राजभाषा सप्ताह मनाने का प्रयोजन है की आम लोगों के मन में  अपनी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान बढ़े जिससे वे गौरव के साथ हिन्दी का प्रयोग करें। उन्होंने कहा इतिहास गवाह है कि जीं देशों ने अपनी राष्ट्र भाषा को महत्व दिया है वे देश विकास की दौड़ में सबसे आगे हैं। हिन्दी को गौरवान्वित करने के लिए ही हमारे प्रधानमंत्री जी विदेशों में आयोजित सम्मेलनों एवं बैठकों में हिन्दी का प्रयोग करते है। वैसे तो सम्पूर्ण  पूर्वोत्तर रेलवे रेलवे पर अधिकांश कार्य राजभाषा में किये जा रहे हैं। राजभाषा के प्रयोग में वृद्धि के लिए वेबसाईट ई-ऑफिस, ई-मेल एवं सुचना प्रबंधन कार्यों में भी हिन्दी का विकल्प प्रयोग किया जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि आप सब भी राजभाषा हिन्दी के प्रति प्रेम भाव बढ़ायेंगे और अपने कार्यों के माध्यम से राजभाषा को गौरान्वित करेंगे।


सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 1सितंबर 2021 को मंडल कार्यालय पर  “राष्ट्रीय जनगणना का राष्ट्र के विकास में महत्व” एवं “रेलवे (N.M.P.) राष्ट्रीय विमुद्रीकरण योजना से भारतीय रेल को लाभ” विषयक  हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन तथा दिनांक 16 सितम्बर, 2021 को मंडल कार्यालय पर स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ "आजादी का अमृत महोत्सव" की उपादेयता/महत्व एवं “कोविड-19 की तिसरी लहर की संभावना एवं राष्ट्र कितना तैयार” विषयक  हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें से कुल 06 कर्मचारी सफल हुए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इन कर्मचारियों समेत 04 अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।


इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में अपर मुख्य चिकत्सा अधीक्षक डा त्रिभुवन गुप्ता द्वारा कोविड-19 एवं कोरोना वायरस की संक्रामकता पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। उन्होंने बताया की कोरोना वायरस एक आर एन ए वायरस है जो निरन्तर रूप बदल कर हमला करता है, इससे बचने के लिए कोविड नियामकों का पालन करना चाहिए और कोविड टीकाकरण करना ही इससे बचने का सबसे कारगर उपाय है। इस दौरान उन्होंने मंडल चिकित्सालय में कोविड मरीजों के उपचार और उनसे जुड़े नवस्थापित संसाधनों की जानकारी दी


संगोष्ठी में वक्ता के रूप में उपस्थित श्री धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने मातृभाषा और राजभाषा पर विस्तृत व्याख्यान दिया और सभी कार्य के साथ-साथ निजी कार्यों एवं सम्पर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों को हिन्दी में कार्य करने हेतु प्रेरित किया।       

 

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्ञानेश त्रिपाठी, सभी मंडलीय अधिकारियों सहित पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारी उपस्थित थे।


राजभाषा सप्ताह के सफल आयोजन में वरिष्ठ अनुवादक श्री मनोज दूबे ने  विशेष योगदान दिया। समापन समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा अधिकारी श्री रमेश उपाध्याय ने किया।

 

 *अशोक कुमार*

जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी। 



Comments