*विश्वास*

एक आदमी जब भी दफ्तर से वापस आता, तो कुत्ते के प्यारे से पिल्ले (कुते के बच्चे) रोज उसके पास आकर उसे घेर लेते थे, क्योंकि वो रोज उन्हें बिस्कुट देता था।

कभी 4 कभी 5 कभी 6 पिल्ले रोज आते और वो रोज उन्हें पारलें बिस्कुट या ब्रेड खिलाता था।

एक रात जब वो दफ़्तर से वापस आया तो पिल्लों ने उसे घेर लिया लेकिन उसने देखा कि घर में बिस्कुट और ब्रेड दोनो खत्म हो गए हैं।

रात भी काफी हो गई थी। इस वक़्त दुकान का खुला होना भी मुश्किल था। सभी पिल्ले बिस्कुट का इंतज़ार करने लगे।

उसने सोचा कोई बात नहीं कल खिला दूंगा और ये सोचकर उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया। पिल्ले अभी भी बाहर उसका इंतजार कर रहे थे। ये देखकर उसका मन विचलित हो गया। तभी उसे याद आया की घर मे मेहमान आये थे, जिनके लिए वो काजू बादाम वाले बिस्किट लाया था।

उसने फटाफट डब्बा खोला तो उसमें सिर्फ 7-8 बिसकिट्स थे।

उसके मन मे खयाल आया कि इतने से तो कुछ नही होगा, एक का भी पेट नही भरेगा, पर सोचा कि चलो सब को एक-एक दे दूंगा, तो ये चले जायेंगे।

उन बिस्किट को लेकर जब वो बाहर आया तो देखा 👀 कि सारे पिल्ले जा चुके थे, सिर्फ एक पिल्ला उसके इंतज़ार में अभी भी इस विश्वास के साथ बैठा था कि कुछ तो जरूर मिलेगा।

उसे बड़ा आश्चर्य हुआ। उसने वो सारे बिस्किट उस एक पिल्ले के सामने डाल दिये।

वो पिल्ला बड़ी खुशी के साथ वो सब बिस्किट खा गया और फिर चला गया।

बाद में उस आदमी ने सोचा कि हम मनुष्यों के साथ भी तो यही होता है, जब तक ईश्वर हमें देता रहता है, तब तक हम खुश रहते हैं, उसकी भक्ति करते हैं, उसके फल का इंतज़ार करते हैं, लेकिन भगवान को जरा सी देर हुई नही की हम उसकी भक्ति पर संदेह करने लगते है, दूसरी तरफ जो उस पर विश्वास बनाये रखता है, उसे उसके विश्वास से ज्यादा मिलता है।

शिक्षा- दोस्तों इसलिये अपने प्रभु पर विश्वास बनाये रख अपने विश्वास को किसी भी परिस्थिति में डिगने ना दें, अगर देर हो रही है तो इसका मतलब है कि प्रभु आपके लिए कुछ अच्छा करने में लगे हुए हैं।

परमात्मा शिव कहते हैं- पुरुषार्थ करो और अपनी समस्त चिंता मुझे अर्पित कर दो। मुझे याद करो। मेरी याद में कर्म करने से आपके कर्म दिव्य, अलौकिक बन जाएंगे और आपका भाग्य चमक जाएगा। 



डॉ0 बी0 के0 सिंह

दन्त चिकित्सक

ओम शांति डेण्टल क्लिनिक

इंदिरा मार्केट, बलिया। 



Comments