उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पर लगाया जनता दर्शन

 




प्रदेश के कोने-कोने से आये सैकड़ों लोगों की शिकायतों को सुनकर त्वरित निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश।

श्री मौर्य ने जनता दर्शन मे आये मरीजों के ईलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलाने हेतु भी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश

दिव्यांग के इलाज हेतु के० जी० एम० सी० मे भर्ती कराने के लिए अपने कर्मचारी को साथ मे भेजा। 

फरियादियों के पास खुद चलकर गये उपमुख्यमंत्री, किसी को नहीं होने दिया निराश

समस्याओं का किया जाय त्वरित निदान : श्री केशव प्रसाद मौर्य        

लखनऊः 2 अगस्त 2021। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने- 7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर लगभग 2 दर्जन से अधिक जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधिकारी से बात की। जनता दर्शन में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरूष एवं दिव्यांग सहित कई सैकड़ा लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्यायें बतायी। बतायी गयी समस्याओं में मुख्य रूप से अवैध कब्जा,  मारपीट, राजस्व अतिक्रमण, प्रधानमंत्री आवास के तहत आवास, सड़कों, जमीनी विवाद, चिकित्सा सहायता, आर्थिक सहायता दिलाने के लिये मदद आदि थीं। जनता दर्शन में आए लोगों से उपमुख्यमंत्री ने स्वयं आगे बढ़कर उनके पास जाकर उनकी समस्याएं सुनी तथा त्वरित निराकरण हेतु अधिकारियों को निदेर्शित किया। आवास पर आये मरीजों के ईलाज हेतु उपमुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया और प्रत्येक व्यक्ति की हर सम्भव मदद हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उपमुख्यमंत्री ने कमिश्नर  व जिलाधिकारी  वाराणसी, जिलाधिकारी , रायबरेली,व फतेहपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा,सीतापुर,एटा,फिरोजाबाद व सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक  श्रावस्ती, उन्नाव, व कन्नौज सहित शासन के कई उच्चाधिकारियों से समस्याओं के निराकरण के बाबत दूरभाष पर वार्ता भी की।

लखीमपुर की राजकुमारी ने भूमि से संबंधित सीतापुर के सुनील पांडे ने शौचालय आवंटन के सम्बन्ध में धांधली की जांच कराने, बाराबंकी के राम प्रकाश बाजपेई ने चकबंदी के बारे में अपनी समस्याएं रखी। सिद्धार्थनगर की सुनीता सिंह ने कैंसर के इलाज हेतु आर्थिक मदद दिलाने अंबेडकरनगर की  अविता ने आर्थिक सहायता दिलाने, प्रयागराज की श्यामकली के इलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलाने, लखनऊ के राम प्रकाश  बाजपेयी ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने जैसी विभिन्न समस्याएं   रखी।

उपमुख्यमंत्री जी ने सभी समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।  दिव्यांगों के पास  उपमुख्यमंत्री स्वयं चलकर गए और उनकी समस्याएं सुनी ।उन्होंने  एक दिव्यांग व्यक्ति के इलाज हेतु अपने स्टाफ के कर्मचारी को उसके साथ लगाकर केजीएमसी में भर्ती कराने के लिए  भेजा तथा    तथा आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव सहायता दिलायी जायेगी। 

-बी0एल0 यादव, 

सूचना अधिकारी। 



Comments