श्री अनूप कुमार सिंह ने ग्रहण किया लखनऊ मण्डल के वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक का कार्यभार


लखनऊ 02 अगस्त 2021। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक के पद पर कार्यरत श्री हरीश रैडतौलिया का स्थानांतरण इज्जतनगर मण्डल में हो गया है।

इनके स्थानांतरण पर आज श्री अनूप कुमार सिंह ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक, का पद भार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व आप इज्जतनगर मण्डल में वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक के पद पर कार्यरत थे।

श्री अनूप कुमार सिंह ने वर्ष 2004 में कमला नेहरू इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है।

श्री सिंह भारतीय रेल यातायात सेवा (आई.आर.टी.एस.) के वर्ष-2009 बैच के अधिकारी के रूप में रेल सेवा में आए। आपकी प्रथम नियुक्ति पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में सहायक परिचालन प्रबन्धक/संचलन के पद पर हुई थी। अपने कार्यकाल के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ, में मण्डल परिचालन प्रबन्धक/संचलन जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य किया। 

                                                     जन संपर्क अधिकारी 

                                                    पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ। 



Comments