अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रशासन राघवेन्द्र कुमार ने बादशाहनगर मण्डलीय रेलवे चिकित्सालय का किया निरीक्षण





लखनऊ 14 जुलाई 2021। मण्डल रेल प्रबन्धक डा0 मोनिका अग्निहोत्री के निर्देश पर आज अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रशासन राघवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में लखनऊ मण्डल की हास्पीटल विजिटिंग कमेटी द्वारा बादशाहनगर मण्डलीय रेलवे चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।    

हास्पीटल विजिटिंग कमेटी के सदस्यों ने रेलवे चिकित्सालय में औषधि भण्डार कक्ष, ओ.पी.डी उप औषधि कक्ष, ओपीडी कम्प्यूटरीकृत रजिस्ट्रेशन कक्ष, इन्डोर यूनिट में इमरजेन्सी कक्ष, प्रसूति कक्ष, लिनेन भण्डार कक्ष, सर्जिकल आई.सी.यू. कक्ष, पुरूष वार्ड एवं बाल एवं महिला वार्ड, आपरेशन थियेटर व रैन बसैरा, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया।

हास्पीटल विजिटिंग कमेटी के सदस्यों ने मण्डल में रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों की बेहतर चिकित्सा हेतु नवीन चिकित्सा सुविधाऐं, ओपीडी सेवाएं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के पद सृजन तथा भर्ती प्रक्रिया पर अधिक कार्य करने पर ज़ोर दिया तथा रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार रेलवे कर्मियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु विषयों पर गहन चर्चा व सुझाव प्रदान किया।
  
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 संजय श्रीवास्तव, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर धनंजय मिश्रा, सहायक इंजीनियर/लाइन ब्रह्मानन्द, सहायक मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रविन्द्र सिंह, एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन के मण्डल मंत्री अजय कुमार वर्मा, ओ.बी.सी एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष सी.पी. वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 चारू, वरिष्ठ मण्डल चिकित्सा अधिकारी डा0 अनामिका, वरिष्ठ मण्डल चिकित्सा अधिकारी डा0 वी0के0 पाठक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।

                                         जन संपर्क अधिकारी
                                         पूर्वोत्तर रेलवे  लखनऊ



Comments