रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु निरन्तर प्रयासरत

                                        

गोरखपुर 06 जुलाई, 2021: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में 05 जुलाई, 2021 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, गोरखपुर के स्टाफ को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के एसी लाउंज के पास एक लड़की आयु 12 वर्ष लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को सुपुर्दगीनामा बनाकर चाइल्ड लाइन, गोरखपुर को सौंप दिया गया। 05 जुलाई, 2021 को रेल मदद की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल ने गाड़ी सं. 05349 के फर्रूखाबाद आगमन पर गाड़ी में एक लड़की आयु 17 वर्ष को बरामद किया। पूछताछ के उपरान्त लड़की को वन स्टाॅप सेन्टर, फर्रूखाबाद को सौंप दिया गया। 




                               



Comments