नेशनल टैलेन्ट सर्च (एन.टी.एस.) परीक्षा में लखनऊ से 122 छात्र चुने गये, जिनमें सर्वाधिक 57 छात्र सी.एम.एस. के

 


लखनऊ, 16 जुलाई। भारत सरकार के राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षणपरिषद्(एन.सी.ई.आर.टी.) के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय नेशनल टैलेन्ट सर्च (एन.टी.एस.) परीक्षा में लखनऊ से कुल 122 छात्र चुने गये हैं, जिसमें सर्वाधिक 57 छात्र सिटी मोन्टेसरी स्कूल के हैं। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों की यह अभूतपूर्व सफलता विद्यालय की अत्यन्त उच्च स्तरीय शिक्षण पद्धति को स्वयं ही प्रमाणित करती है। इस परीक्षा में सी.एम.एस. के 57 छात्रों के अलावा पूरे लखनऊ के समस्त विद्यालयों से मात्र 65 छात्र चयनित हुए हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाने वाले इन सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके अत्यन्त उज्जवल भविष्य की कामना की है।

श्री शर्मा ने बताया कि नेशनल टैलेन्ट सर्च एक्जामिनेशन (एन.टी.एस.ई.) भारत सरकार का अखिल भारतीय स्तर का स्काॅलरशिप प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य देश भर से अत्यन्त प्रतिभाशाली, उच्च बौद्धिक व शैक्षणिक प्रतिभा सम्पन्न छात्रों का चयन करना है। यह परीक्षा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एन.सी.ई.आर.टी.) के तत्वावधान में कक्षा-10 के छात्रों के लिए दो चरणों में राज्य स्तर पर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है तथापि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 2000 छात्रों को स्काॅलरशिप हेतु चुना जाता है। चयनित छात्रों को विज्ञान अथवा सामाजिक विज्ञान विषयों में रिसर्च स्तर तक की शिक्षा हेतु भारत सरकार द्वारा स्काॅलरशिप प्रदान की जाती है।

श्री शर्मा ने बताया कि एन.टी.एस.ई. (2020-21) की राज्य स्तरीय परीक्षा में चयनित सी.एम.एस. के 57 मेधावी छात्रों में अपूर्व राज, यश सिंह, अदिति सिंह, आदित्य जायसवाल, अर्णव कुमार, अर्पित सिंह भाटिया, अश्विना यादव, अत्रिज वर्मा, शिवांश श्रीवास्तव, प्राची लाखा, राशिका सिंह, वेदेह झा, राज तरंगिनी कुशवाहा, कनक श्री, प्रियांश यादव, दिव्यांशु रमन, हर्षिका सिंह, रत्नेश वैभव, रोनित गुप्ता, सौम्य कुमार सिंह, अविष्का चैधरी, हर्षित कुमार सिंह, रिशभ सक्सेना, इशान ठाकुर, अद्ययांशी सिंह, माही सिंह, विनायक त्रिपाठी, निशांत कुमार सिंह, शिवांगी श्रीवास्तव, आरुष सिंह, आयुषी चैधरी, आदित्य यादव, शिवांश मिश्रा, कृष्ण कसेरा, शिवांश चैधरी, अब्दुल अहद जरीफ, अभिज्ञान गोपाल भारतार्या, अंतस कुमार, मोहम्मद शयान खान, अमृतेश कुमार, मनीष कुमार गुप्ता, राज कुमारी मीना, समीर राज, सात्विक यादव, आशी श्रीवास्तव, ईशान सरनागर, दिव्य वैभव मिश्रा, रिशिक यादव, अनुष्का भारती, तनिष्क सोनकर, शरद सिंह, अभिषेक रंजन एवं इशिता चंद्रा शामिल हैं।

(हरि ओम शर्मा)

मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ। 



Comments