बेटे ने दरिंदगी से की मां की हत्या, गुनाह छुपाने के लिए खाता था बॉडी पार्टस, कुत्ते को भी खिलाता था मांस


स्पेन के वेन्टस में रहने वाले 28 साल के अल्बर्टो सांचेज गोमेज ने अपनी मां की हत्या के बाद उसके शव के हजार टुकड़े कर दिए। उसके बाद उसने इन टुकड़ों को प्लास्टिक में पैक करके फ्रीज में रखकर करीब एक हफ्ते तक इसे खाता रहा। पुलिस ने जब आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया तो उसने पागल होने का नाटक किया लेकिन अब उसकी सच्चाई कोर्ट में सामने आई। आखिर उसने आपनी मां से साथ ऐसा क्यों किया।  

2019 का है मामला : 

अल्बर्टो अपनी मां के साथ वेन्टस के मेड्रिड में रहता था। ये मामला  साल 2019 का है।  एक रात अल्बर्टो का अपनी 68 वर्षीय मां से उसका झगड़ा हो गया था। पुलिस के अनुसार गुस्से में आकर उसने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। 

लाश के किए टुकड़े : 

मां की हत्या के बाद उसने लाश के एक हजार से ज्यादा टुकड़े किए। लाश को काटने के लिए उसने लकड़ी को काटे जाने वाली आरी का यूज किया। इसके बाद लाश के टुकड़ों को उसने प्लास्टिक के जार में बंद कर फ्रिज में रख दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक सप्ताह तक इन टुकड़ों को पका कर और कई बार कच्चा भी खाया। कुछ टुकड़े उसने अपने कुत्ते को भी दिए।

मां की दोस्त ने किया था कंप्लेन : 

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक अल्बर्टो की मां के एक दोस्त ने उसके गायब होने की शिकायत की। जब महिला की तलाश करते हुए पुलिस घर पहुंची तो वहां उसे महिला के बॉडी पार्ट्स मिले। कई पार्ट्स फ्रिज से बरामद हुए। जब पुलि तलाश करने पहुंची तो अल्बर्टो अपने कुत्ते के साथ मांस खा रहा था।

उसे ऐसा करने के लिए आवाजें आती थी :

21 फरवरी 2019 को अल्बर्टो को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। यहां उसने बताया कि उसे आवाजें आती थीं, जो उसे मां की हत्या करने के लिए कहती थीं। उसे कुछ भी याद नहीं है कि उसने अपनी मां को काटा और उसकी लाश के टुकड़ों को कब खाया। 

कोर्ट ने दी 15 साल की सजा :

कोर्ट ने उसे हत्या और लाश के साथ अमानवीय व्यवहार करने का दोषी ठहराया। 15 जून 2021 को कोर्ट ने आरोपी बेटे को 15 साल और पांच महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। जब अल्बर्टो 15 साल का था, तब उसके पिता की मौत हो गई थी। उसके बाद से वह अपनी मां के साथ रह रहा था। 

साभार-asianet news hindi





Comments