आजमगढ़ : अपनी ही बेटी संग दुष्कर्म करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार

 


आजमगढ़। पुलिस ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले कलयुगी पिता को बुधवार की सुबह मंदुरी तिराहा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया। उसके बाद आरोपित का चालान कर दिया गया।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने 12 जून को कंधरापुर थाना में अपने दामाद वृजभान राम के खिलाफ ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करायी थी। उसने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग नतिनी के मुंह में आरोपित दामाद ने 28 अप्रैल को कपड़ा ठूसकर दुष्कर्म किया था। कलयुगी पिता के हैवानियत से किशोरी जब चीखने-चिल्लाने लगी तो आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए खामोश करा दिया था।

पीडि़त किशोरी की नानी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी। कंधरापुर इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह मंदुरी तिराहा के समीप से बेटी के साथ हैवानियत करने के आरोपित कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित कंधरापुर क्षेत्र का निवासी है।



Comments