विश्व पर्यावरण दिवस : महाप्रबन्धक श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने किया वृक्षारोपण




गोरखपुर, 05 जून, 2021: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून, 2021 को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ महाप्रबन्धक आवास पर पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मीना त्रिपाठी ने भीवृक्षारोपण किया। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न विभागों एवं चिकित्सालय में वृक्षारोपण किया गया। 


इस अवसर पर महाप्रबन्धक श्री त्रिपाठी ने कहा कि गत वर्ष कुल 9 लाख पोैधे इस रेलवे पर लगाये गये। इस वर्ष भी लगभग 8 लाख पौधे लगाये जायेंगे। वृक्षारोपण रेलवे की कार्यप्रणाली का एक हिस्सा है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे को वर्ष 2030 तक जीरो कार्बन उत्सर्जक बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जो कि दुनिया की सबसे बड़ी हरित रेलवे बनने की ओर अग्रसर है। पूर्वोत्तर रेलवे में 73 प्रतिषत बड़ी लाइन का विद्युतीकरण हो चुका है,शेष दिसम्बर, 2023 तक पूरा कर लिया जायेगा। 34 ट्रेनों को ‘हेड आन जेनरेशन‘ प्रणाली से युक्त कर चलाया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप रेल राजस्व में गत वर्ष रू0 21 करोड़ की बचत के साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस रेलवे के सभी 3355 कोचों में बायो-ट्वायलेट लगा दिये गये हैं। इस रेलवे के 9 स्थानों पर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर स्थित न्यू कोचिंग काम्प्लेक्स एवं ओल्ड कोचिंग काम्प्लेक्स तथा छपरा जं0 में वाटर रिसाइक्लिंग प्लान्ट लगाये गये हैं। इसके अतिरिक्त टनकपुर एवं लालकुंआ में भी इसके लगाये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। कूड़ा प्रबन्धन के अन्तर्गत 26 स्टेशनों आर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर लगाये गये हैं। महाप्रबन्धक ने कहा कि पर्यावरण प्रबन्धन सराहनीय योगदान देने हेतु इस रेलवे के 13 स्टेशनों को आई.ओ.एस.ओ.: 14001 प्रमाणन प्रदान किया गया है। 

यांत्रिक कार्यालय परिसर में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय, मुख्य कारखाना इंजीनियर श्री बी.एस.दोहरे, मुख्य रोलिंग स्टाक इंजीनियर श्री योगेष मोहन, उप मुख्य यात्रिक इंजीनियर/ई.एन.एच.एम. श्री ओंकार नाथ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। लेखा विभाग परिसर में प्रधान वित्त सलाहकार डा0 तनुजा पाण्डेय तथा अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया। इसी प्रकार वाणिज्य विभाग परिसर में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक श्री एस.सी.प्रसाद, मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक/पी.एम. श्री राधेश्याम, उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक/पी.एम. श्री धीरेन्द्र प्रसाद, प्रजेन्टिंग आफिसर श्री संजीव सेठ, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक के सचिव श्री पवन कुमार मिश्र, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/कोर्ट श्री एस.के.सागर, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/कम्प्यूटर श्री राजशेखर, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/दावा श्री राजेश श्रीवास्तव, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/खानपान श्री आलोक श्रीवास्तव सहित पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों ने वृक्षारोपण किया। कार्मिक कार्यालय परिसर में प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमती रीता पी.हेमराजानी, मुख्य कार्मिक अधिकारी/प्रशासन श्री नुरूद्दीन अंसारी, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी/मुख्यालय श्री आर.पी. चन्द्र, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी श्री बसन्त ने पौधे लगाये। ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय परिसर में चिकित्सा निदेशक डा0 कुमार उमेश एवं वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों ने पौधारोपण किया। 

गोरखपुर जंक्शन स्टेशन पर पोस्टर एवं बैनरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति यात्रियों को जागरूक किया गया।  

  


                                                      

 

Comments