उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधायक श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक


लखनऊ, दिनांक 31 मई 2021। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कासगंज के अमाॅपुर के लोकप्रिय विधायक श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री मौर्य ने अपने शोक संवेदना में कहा कि समाज सेवा के लिये हमेशा समर्पित रहने वाले श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह का निधन प्रदेश के लिये अपूर्णीय क्षति है। उन्होने ईश्वर से प्रार्थना की है कि ईश्वर पूण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिजनों सहित समर्थकों को सम्बल प्रदान करें। 

सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी। 



Comments