महाप्रबन्धक ने "आतंकवाद विरोध दिवस" के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई शपथ


गोरखपुर, 21 मई, 2021: आतंकवाद विरोध दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में 21 मई, 2021 को महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने वर्चुअल मीटिंग में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा मे दृढ़ विश्वास रखने की शपथ दिलाई।

उन्होंने सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने एवं मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति और सामाजिक सद्भाव तथा सूझ-बूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघनटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ दिलाई। 

इस दौरान प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी समेत सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

मुख्यालय गोरखपुर स्थिति विभिन्न विभागों, कारखानों सहित मंडल मुख्यालयों-लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद विरोध दिवस की शपथ दिलाई गई। 




                                                          

Post a Comment

0 Comments