पहली जीवनरक्षक ऑक्सीजन एक्सप्रेस गोरखपुर स्थित नकहा जंगल रेलवे स्टेशन पहुॅची

 





लखनऊ 15 मई 2021। कोविड-19 के नए स्ट्रेन से संक्रमित रोगियों के उपचार हेतु ऑक्सीजन की उपलब्धता की दिशा में भारतीय रेल द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में आक्सीजन की त्वरित आपूर्ति हेतु ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत दिनांक 14 मई 2021 को रात्रि 23.52 बजे पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्टेशन से चलकर लखनऊ मण्डल पूर्वोत्तर रेलवे के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन 02  कंटेनरों में 40 टन लिक्विड ऑक्सीजन लेकर आज 12.10 बजें गोरखपुर स्थित नकहा जंगल स्टेशन पर पहुँची। 

मंडल रेल प्रबंधक डा0 मोनिका अग्निहोत्री एवं शाखाधिकारियों द्वारा दुर्गापुर से नकहा जंगल स्टेशन साइडिंग तक तरल मेडिकल ऑक्सीजन लोडेड ऑक्सीजन एक्सप्रेस के संचलन एवं अनलोडिंग प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की गयी। 

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने अवगत कराया कि देश में जीवनरक्षक ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें, देश के विभिन्न भागों में भारतीय रेलवे द्वारा ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए निरंतरता से संचालित की जा रही हैं, ताकि ऑक्सीजन की आपूर्ति को समयानुसार उपलब्ध कराया जा सके। लखनऊ मंडल अपनी प्रतिबद्ध सेवाओं के साथ आपदा की इस घड़ी में राष्ट्रसेवा हेतु कृतसंकल्पित है।

जीवनरक्षक ऑक्सीजन एक्सप्रेस की हाई लेवल मानीटरिंग करके निर्बाध परिचालन सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर दुर्गापुर-नकहा जंगल तक के सभी स्टेशन हाई एलर्ट पर थे और कड़ी सुरक्षा निगरानी में ऑक्सीजन एक्सप्रेस संचालित कराई गई।


                                         जनसम्पर्क अधिकारी

                                         पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ



Post a Comment

0 Comments