लखनऊ मण्डल के सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर लगी रोक

लखनऊ 14 अप्रैल 2021। पूूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन पर आने वाले लोगों की संख्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से मंडल के सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी गई है।      

लखनऊ मंडल द्वारा स्टेशनों पर रेल यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर में यात्रियों की जागरूकता हेतु कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं टीकाकरण हेतु जगह-जगह जागरूकता सम्बन्धी संदेश पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त जागरूकता संदेशो का प्रसारण जनसूचना प्रणाली के माध्यम से निरन्तर किया जा रहा है।

भारतीय रेल आपकी सेवा में हमेशा की तत्पर है। यात्रीगण आवश्यकता पड़ने पर भारतीय रेल के हेल्प लाइन नम्बर-139 सम्पर्क कर सकते हैं।


                                              जन संपर्क अधिकारी
                                             पूर्वोत्तर रेलवे  लखनऊ




Comments