बलिया : वरिष्ठ पत्रकार को पितृ शोक

बलिया : वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत तिवारी के पिता कमला प्रसाद तिवारी का रविवार की रात करीब 8:41 बजे निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार महावीर घाट गंगा तट पर किया गया। मुखाग्नि शशिकांत तिवारी ने दी। उल्लेखनीय है कि तिखमपुर क्षेत्र के रामदहिनपुरम निवासी कमला प्रसाद तिवारी रेलवे हाईस्कूल दानापुर में शिक्षक थे और सेवानिवृत्ति के पश्चात यहां कचहरी में वकालत करते थे। इधर करीब एक सप्ताह से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। लिवर के साथ ही किडनी में भी परेशानी आ गयी थी। उनके निधन से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी है। 



Comments