दुख खत्म होने का नाम नहीं ले रहे? घर में ये 4 उपाय कर दूर करें नेगेटिव एनर्जी


नेगेटिविटी किसी भी रूप में अच्छी नहीं होती है। जब घर में नकारात्मक ऊर्जा का स्तर अधिक रहता है तो बहुत सी परेशानीयां उभरने लगती है। कई बार इस नेगेटिव एनर्जी से घर के लोग डिप्रेशन में भी चले जाते हैं। यदि एक व्यक्ति भी नेगेटिव हो जाए तो घर के बाकी लोगों पर भी इसका नेगेटिवे इफेक्ट पड़ता है।

ऐसे में घर से इस नेगेटिव एनर्जी को बाहर निकालना बहुत जरूरी हो जाता है। इसमें वास्तु शास्त्र आपकी बहुत हेल्प कर सकता है। इससे आप घर के माहौल को पूरी तरह से सकारात्मक और ऊर्जावान बना सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको यह चार उपाय आजमाने होंगे।

पहला उपाय : घर में जितनी भी अनावश्यक चीजें हैं उन्हें तुरंत बाहर निकाल दें। टूटा-फूटा सामान, टूटे मिट्टी के बर्तन, टूटा कांच, टूटा फर्नीचर और ऐसी पुरानी वस्तु जिसका कोई उपयोग नहीं है उसे घर में बेवजह न रखें। ऐसी चीजें घर में नेगेटिव एनर्जी उत्पन्न करती है। इसके अलावा घर के सभी गंदे पर्दे और सोफ़े के कवर इत्यादि भी धोते रहें। ये चीजें भी घर में नकारात्मक ऊर्जा का स्तर बढ़ा देती हैं।

दूसरा उपाय : घर में मनी प्लांट, तुलसी और अन्य सुगंधित पौधे लगाकर भी आप नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकते हैं। यदि तुलसी का पौधा लगा रहे हैं तो उसे उत्तर या पूर्वी दिशा में ही लगाएं। वहीं मनी प्लांट को उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। लाल फूल वाले पौधों को दक्षिणी भाग में लगाना चाहिए। इन पौधों को लगाने के बाद आप भी इनके साथ कुछ पल सुकून और शांति के साथ बिताएं। आपके अंदर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाएगी।

तीसरा उपाय : घर के पूर्वी भाग में ऐसी जगह क्रिस्टल बॉल रखें जहां सुबह सुबह उस पर धूप आती हो। क्रिस्टल बॉल न हो तो कांच का कोई बर्तन भी पानी भरकर पूर्व दिशा में रखा जा सकता है। बस आप इसका पानी प्रतिदिन चेंज करते रहें। इसके पानी पर जब सुबह की धूप पड़ती है तो उससे एक रोशनी निकलती है जो घर की नेगेटिव एनर्जी का नाश करती है।

चौथा उपाय : सुबह शाम घर की दक्षिण दिशा में धूप बत्ती और अगरबत्ती लगाएं। आप चाहे तो सुबह शाम थोड़ा सा कपूर भी जला सकते हैं। ऐसा करने से आपके घर का वातावरण शुद्ध होगा। इसके साथ ही कपूर की सुगंध से मन में सुविचार आएंगे। यह आपके अंदर की नेगेटिविटी को भी दूर करेगा।

तो देर किस बात की? आज ही ये उपाय करिए और घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर भागा दीजिए।




Comments