जिला पंचायत चुनाव : वार्ड संख्या 49 से भाजपा उम्मीदवार हुए सलील गिरि

 



प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से मांगा समर्थन

बलिया : पंचायती राज चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस चुनाव के अंतर्गत होने वाले जिला पंचायत सदस्य पद को लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी काफी गंभीर है। पार्टी जिले के सभी सीटों पर गंभीरता से चुनाव लड़ सफलता अर्जीत करना चाहती है। इसी क्रम में पार्टी ने वार्ड संख्या 49 से सलील कुमार गिरि को उम्मीदवार घोषित किया है। प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने वार्ड संख्या 49 के सभी गांवों में भ्रमण कर लोगों को इस बात की जानकारी दी और समर्थन मांगा।

उम्मीदवार के गांव गंगहरा में बैठक वरिष्ठ भाजपा नेता अवलेश सिंह के आवास पर हुई। मंत्री तिवारी और अवलेश सिंह ने क्षेत्र भ्रमण भी किया। सनद रहे की सलील गिरि भाजपा ब्लाक संगठन के लंबे समय से सदस्य रहे हैं। वार्ड पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित होने पर पार्टी ने सलील को मैदान में उतारा है। 

मंत्री उपेंद्र तिवारी के साथ भ्रमण के दौरान अवलेश सिंह, हरेराम सिंह, भोला ओझा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, अंजनी कुमार ओझा, अजय सिंह, शैलेन्द्र चौबे, सहित क्षेत्र के सम्मानित भाजपा सदस्य मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments