प्रयागराज रामबाग-मऊ के मध्य एक जोड़ी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचलन शीध्र


वाराणसी 03 मार्च, 2021: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु प्रयागराज रामबाग-मऊ के मध्य एक जोड़ी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचलन निम्नवत् किया जायेगा। कोविड-19 को ध्यान में रखकर इन विशेष गाड़ियों को एक्सप्रेस (अनारक्षितविशेष गाड़ी के रूप में चलाया जायेगा ताकि गाड़ी में अतिरिक्त भीड़ न हो तथा कोविड-19 सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।

05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 08 मार्च, 2021 से रविवार को छोड़कर सप्ताह में 06 दिन प्रयागराज रामबाग से 06.10 बजे प्रस्थान कर दारागंज से 06.22 बजेझूसी से 06.32 बजेरामनाथपुर से 06.41 बजेसैदाबाद से 06.55 बजेहंडिया खास से 07.11 बजेभीटी से 07.21 बजेअतरौरा से 07.27 बजेजंगीगंज से 07.32 बजेसराय जगदीष से 07.37 बजेज्ञानपुर रोड से 07.50 बजेअलमऊ हाल्ट से 07.56 बजेअहिमनपुर से 08.00 बजेमाधोसिंह से 08.06 बजेकटका से 08.15 बजेकछवा रोड से 08.23 बजेनिगतपुर से 08.30 बजेबहेरवा हाल्ट से 08.34 बजेराजा तालाब से 08.40 बजेहरदत्तपुर से 08.47 बजेभूलनपुर से 08.53 बजेमंडुवाडीह से 09.10 बजेवाराणसी से 09.40 बजेवाराणसी सिटी से 09.50 बजेसारनाथ से 10.00 बजेकादीपुर से 10.10 बजेरजवारी से 10.17 बजेऔंड़िहार से 10.30 बजेमाहपुर से   10.40 बजेसादात से 10.50 बजेहुरमुजपुर हाल्ट से 10.56 बजेजखनियां से 11.06 बजेदुल्लहपुर से 11.16 बजेनायकडीह से 11.23 बजेपिपरीडीह से 11.28 बजे तथा पनियरा हाल्ट से 11.33 बजे छूटकर मऊ 12.00 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी 07 मार्च, 2021 से शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 06 दिन मऊ से 14.45 बजे प्रस्थान कर पनियरा हाल्ट से 14.55 बजेपिपरीडीह से 15.01 बजेनायकडीह से 15.12 बजेदुल्लहपुर से 15.19 बजेजखनियां से 15.28 बजेहुरमुजपुर हाल्ट से 15.36 बजेसादात से 15.46 बजेमाहपुर से 15.55 बजेऔंड़िहार से 16.05 बजेरजवारी से 16.23 बजेकादीपुर से 16.30 बजेसारनाथ से 16.40 बजेवाराणसी सिटी 16.50 बजेवाराणसी से 17.15 बजेमंडुवाडीह से 17.30 बजेभुलनपुर से 17.34 बजेहरदत्तपुर से 17.46 बजेराजातालाब से 17.59 बजेबहेरवा हाल्ट से 18.05 बजेनिगतपुर से 18.11 बजेकछवा रोड से 18.18 बजेकटका से 18.26 बजेमाधोसिंह से 18.34 बजेअहिमनपुर से 18.41 बजेअलमऊ हाल्ट से 18.46 बजेज्ञानपुर रोड से 18.50 बजेसराय जगदीष से 18.57 बजेजंगीगंज से 19.06 बजे, अतरौरा से 19.12 बजेभीटी से 19.27 बजेहंडिया खास से 19.40 बजेसैदाबाद से 19.48 बजेरामनाथपुर से 19.57 बजेझूसी से 20.06 बजे तथा दारागंज से 20.20 बजे छूटकर प्रयागराज रामबाग 20.45 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में मेमू के 08 कोच लगाये जायेगे। इन विशेष गाड़ियों में यात्रा करने वाले यात्रियों तथा उनके सह यात्रियों के व्यापक स्वास्थ्य हित में भारत सरकार द्वारा जारी कोविड-19 सुरक्षा मानकों का अनुपालन आवश्यक है।

 

अशोक कुमार

जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी।



 

Post a Comment

0 Comments