बलिया : कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ







बलिया। हनुमान गंज विकास खंड अंतर्गत जीराबस्ती (नईबस्ती) गांव स्थित श्री तुुुला ब्रह्म बाबा के स्थान पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा के निमित्त सोमवार को कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमें बड़़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कथा स्थल से प्रारंभ हुई कलश यात्रा नगर का भ्रमण करते हुए गंगा जी का जल  कलश में भरकर कथा स्थल पर कलश स्थापना के साथ सम्पन्न हुई। 

आपको बता दें कि, आयोजक मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि, 15 मार्च 2021 से चलने वाली इस कथा की पूर्णाहुति 22 मार्च 2021 को होगा। कथा का समय शायं 04 बजे से रात्रि 08 बजे तक चलने वाली इस कथा के कथा वाचक संत पुज्य श्रीहरि प्रकाश जी महाराज श्री बृंदावन धाम से है। प्रथम दिन श्रीमद्भागवत कथा के यजमान श्रीमती इन्दू तिवारी पत्नी सुनील तिवारी रहे

आयोजक मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी टाइगर बाबा, हरिंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता, नीरज तिवारी, अविनाश तिवारी  उर्फ गोलू, अखिलेश कुमार, विमलेश तिवारी व धर्मेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे





Comments