बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बांसडीह व प्र0नि0 बांसडीह के कुशल मार्गदर्शन में अवैध रुप से कच्ची शराब बनाने वाले गिरोह/अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान में थाना बांसडीह बलिया पुलिस को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि जनपद में अवैध रूप से शराब का कारोबार करने वालो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-14.02.2021 को थाना बांसडीह बलिया के उ0नि0 अजय कुमार यादव, उ0नि0 संतोष कुमार व हमराहीगण द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिस देकर 02 अभियुक्तों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 34 ली0 अवैध अपमिश्रित शराब के साथ साथ अपमिश्रण के पदार्थ जैसे-यूरिया, नमक, फिटकरी, नौशादर आदि बरामद किया गया तथा मौके पर लगभग 10 कुन्टल लहन नष्ट किया गया।
उक्त दबिस थाना बांसडीह अन्तर्गत ग्राम राजागांव खरौनी/ ग्राम हुसेनाबाद में दी गयी जहाँ अभियुक्त 1. पप्पू पासवान पुत्र महेश पासवान सा0 हुसैनाबाद थाना बांसडीह बलिया 2. विजय पासवान पुत्र रामाश्रय पासवान सा0 राजा गांव खरौनी थाना बांसडीह बलिया को कच्ची अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बांसडीह पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-*
1. पप्पू पासवान पुत्र महेश पासवान सा0 हुसैनाबाद थाना बांसडीह बलिया
2. विजय पासवान पुत्र रामाश्रय पासवान सा0 राजागांव खरौनी थाना बांसडीह बलिया
*गिरफ्तारी का स्थान/दिनांक*
ग्राम- राजागांव खरौनी, दिनांक-14.02.2021, समय- 10.45
ग्राम- हुसेनाबाद, दिनांक-14.02.2021, समय- 09.45
*बरामदगी :-*
1- 34 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब।
2- यूरिया, नमक, फिटकिरी, नौशादर।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम :-*
1. उ0नि0 अजय कुमार यादव थाना बांसडीह बलिया मय हमराह।
2. उ0नि0 सन्तोष कुमार थाना बांसडीह बलिया मय हमराह।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद-बलिया*
0 Comments