मार्च में 29 तारीख को होगी होली, जानें कब पड़ेगा कौन-सा त्योहार


मार्च के महीने में इस साल 10 त्योहार पड़ रहे हैं। इस दौरान जानिये किस दिन पड़ेगी होली, प्रदोष व्रत और विनायक चतुर्दशी।

मार्च की शुरुआत होने वाली है। मार्च का महीना त्योहारों के लिहाज से बेहद ही खास माना जाता है। त्योहारों में हर जगह रौनक और खुशियों का माहोल रहता है। इस साल मार्च में कुल 10 त्योहार पड़ रहे हैं। मार्च में यूं तो सबसे ज्यादा इंतजार लोगों को होली का होता है। लेकिन महाशिवरात्रि का व्रत भी ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आता है। जानिये विनायक चतुर्दशी, होली, गणगौर पूजा और फूलेरा दोज जैसे त्योहार किस दिन पड़ रहे हैं।

इस साल मार्च में 2 तारीख को संकष्टी चतुर्थी, 6 को जानकी जयंती, 8 मार्च को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, गुरु रामदास जयंती, 9 मार्च को विजय एकादशी, 10 मार्च को प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं।

वहीं, 11 मार्च को महाशिवरात्रि का त्योहार पड़ रहा है. इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखने से भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। 10 मार्च को प्रदोष व्रत तिथि है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और पार्वती की पूजा करती हैं। साथ ही इस दिन व्रत रखना विशेष फलदायी माना जाता है। 13 मार्च को फाल्गुन अमावस्या, 14 मार्च को मीन संक्रांति, 15 मार्च को फूलेरा दूज का त्योहार पड़ रहा है। वहीं, 17 मार्च को विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी।

21 मार्च से होलाष्टक शुरू हो जाएगा। बता दें, होली के पहले आठ दिनों को होलाष्टक के रूप में मनाया जाता है। भारत के कई राज्यों में यह त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन पंजाब में इसे विशेष रूप से सेलिब्रेट किया जाता है। इस समय लोग पेड़ की शाखा को काटकर उसे जमीन में गाड़ देते हैं। फिर उसमें रंग-बिरंगे कपड़ों में बांधते हैं। इसी के नीचे होलिकोत्सव मनाया जाता है।

मान्यता है कि इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। वहीं, 22 मार्च को आमलकी एकादशी (फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी या रंगभरनी कहा जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। हालांकि, जो लोग व्रत नहीं रख सकते हैं, उन्हें इस दिन आंवले को स्पर्श कर उसका सेवन करना चाहिए। इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है। ), 26 मार्च को प्रदोष व्रत, 28 मार्च को होलिका दहन, इस दिन होलिका का दहन किया जाता है।, फाल्गुन पूर्णिमा, 29 मार्च को होली, इस दिन लोग रंगों से होली खेलते हैं और 30 मार्च को होली भाई दूज या भातृद्वितीया का त्योहार मनाया जाएगा।



Comments