थाना बांसडीह बलिया पुलिस द्वारा 07 राशि गोवंशीय पशु बरामद, 02 गौ तस्कर गिरफ्तार

 *प्रेस नोट जनपद बलिया*

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान में थाना बांसडीह बलिया पुलिस को मिली सफलता। 

उल्लेखनीय है कि जनपद में गो तस्करी करने वालो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-15.02.2021 को थाना बांसडीह बलिया के उ0नि0 रविन्द्र नाथ पाण्डेय व हमराहीगण द्वारा मुखबिर की सूचना पर दबिस देकर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 राशि गोवंशीय पुशओं को बरामद किया गया।

उक्त दबिस थाना बांसडीह अन्तर्गत ग्राम हुसेनाबाद में दी गयी जहाँ अभियुक्त 1. पैकड़ नट पुत्र फाहू नट 2. देवानन्द नट पुत्र पैकड़ नट निवासीगण सुरहिया थाना सहतवार जनपद बलिया हुसेनाबाद के मीडिल स्कूल के पीछे गोवंशीय पशुओं को छिपाए हुए थे। उक्त दोनो अभियुक्त गोवंशीय पशुओं को वध हेतु बिहार ले जाने की फिराक में थे।

उपरोक्त दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बांसडीह पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-*

1. पैकड़ नट पुत्र फाहू नट निवासी सुरहिया थाना सहतवार जनपद बलिया

2. देवानन्द नट पुत्र पैकड़ नट निवासी सुरहिया थाना सहतवार जनपद बलिया 

*गिरफ्तारी का स्थान/दिनांकः-*

ग्राम- हुसेनाबाद मीडिल स्कूल के पीछे, दिनांक-15.02.2021, समय- 08.00

*बरामदगी :-*

1- 07 राशि गोवंशीय पशु।

*पंजीकृत अभियोग-*

1. मु0अ0सं0- 17/21 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधि0 व धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बांसडीह बलिया।

*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम :-*

1. उ0नि0 रविन्द्र नाथ पाण्डेय थाना बांसडीह बलिया।

2. हे0का0 दिलीप पटेल थाना बांसडीह बलिया।

3. का0 चन्द्रशेखर वर्मा थाना बांसडीह बलिया।

4. का0 ओम प्रकाश यादव थाना बांसडीह बलिया।

5. का0चा0 अखिलेश यादव थाना बांसडीह बलिया।

*सोशल मीडिया सेल*

*जनपद-बलिया*



Post a Comment

0 Comments