राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 28 मार्गों के नवनिर्माण कार्यों हेतु रू0 06 करोड़ 73 हजार की धनराशि का किया गया आवंटन

 


लखनऊ: 22 जनवरी 2021। उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 28 मार्गों के नवनिर्माण कार्यों हेतु रू0 06 करोड़ 73 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इन 28 नवनिर्माण कार्यों हेतु रू0 30 करोड़ 03 लाख 70 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण द्वारा जारी किया गया है।

इन 28 कार्यों में जनपद प्रयागराज में 9, गाजीपुर में 04, सहारनपुर में 03, वाराणसी में 02 तथा भदोही, मेरठ, बहराइच, कुशीनगर, देवरिया, सुल्तानपुर, सीतापुर, जौनपुर, लखनऊ व फतेहपुर में 01-01 कार्य सम्मिलित हैं। 

जारी शासनादेश में प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि आवंटित धनराशि का उपभोग 31 मार्च 2021 तक कर लिया जाय तथा उपोगिता प्रमाण-पत्र शासन को 30 अप्रैल 2021 तक उपलब्ध करा दिया जाय।

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय। सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी। 



Comments